Home Remedies For Sprain: पैर में मोच आने पर आजमायें ये घरेलू नुस्खें, मिनटों में दर्द से मिलेगा आराम  

मोच एक ऐसी समस्या होती हैं जो कभी भी किसी भी समय पर आ सकती है। खेलते-दौड़ते, एक्सरसाइज या फिजीकल एक्टविटी के दौरान मोच का आ जाना सामान्य हैं। मोच के बाद हमको चलने फिरने में परेशानी होती हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-04-01 14:41:00 IST

मोच एक ऐसी समस्या होती हैं जो कभी भी किसी भी समय पर आ सकती है। खेलते-दौड़ते, एक्सरसाइज या फिजीकल एक्टविटी के दौरान मोच का आ जाना सामान्य हैं। मोच के बाद हमको चलने फिरने में परेशानी होती हैं। कई बार तो मोच के कारण असहनीय दर्द होता हैं जिसके कारण हम टेंशन में आ जाते हैं। ऐसे समय अगर आप तुरंत डॉक्टर के पास नहीं जा पा रहे हैं तो इन घरेलू उपायों से भी मोच से राहत पा सकते हैं।  

आमतौर पर मोच पैर के टखने, घुटने, कलाई और अगूंठे में आती हैं। मोच से सूजन और तेज दर्द होता हैं। वैसे मोच कोई सीरीयस समस्या नही हैं, लेकिन समय रहते हैं अगर मोच पर ध्यान नहीं दिया तो समस्या बढ़ सकती हैं। अधिकतर मामलों में मोच का प्रारंभिक उपचार घर पर आप स्वंय शुरू कर सकते हैं, लेकिन समस्या अधिक हो तो एक बार अपने नजदीकी डॉक्टर को जरूर दिखा लें।  

मोच आने पर क्या करें

मोच आने पर आपको भरपूर आराम करना चाहिए। आपके शरीर के जिस अंग पर मोच आई हैं उसको आराम दें। डॉक्टर्स भी आपको आराम करने की सलाह देते हैं। जिस अंग पर मोच आई हैं उसपर 48 से 72 घंटों तक कोई भार न पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। पैर में मोच आने पर आप चलने के लिए बैसाखी या स्प्लिंट का उपयोग करें। ये आपके लिए मददगार साबित होंगे लेकिन अगर हो सकें तो गतिविधियों से बचना सबसे बेहतर होगा।

चोट पर बर्फ की करें सिकाई 
मोच हमारे पैरों में सबसे ज्यादा आती हैं। चलते-फिरते, फिजीकल एक्टविटी के दौरान कब मोच आ जाए पता नहीं चलता हैं। यह एक बहुत ही सामान्य समस्या है, जिससे सभी लोग परेशान रहते हैं। मोच के आने पर सबसे पहले पैर को सीधा करके बैठ जाए और मोच की जगह पर कोल्ड पैक या बर्फ का इस्तेमाल कर सिकाई कर सकते हैं। इससे आप मोच की जगह पर 15-20 मिनट तक सिकाई करें। इसे सूजन में सुधार आने तक कम से कम 48 घंटों तक जारी रखें। इसके अलावा आप किसी पट्टी से सूजन वाली जगह को बांध लें।


घरेलू नुस्खों से झटपट मिलेगा आराम 
इन सभी उपायों से भी अगर आपको आराम नहीं मिलता हैं, तो आप घरेलू उपायों जैसे हल्दी, अदरक और एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। सूजन और दर्द में हल्दी काफी मददगार मानी जाती हैं। वही अदरक में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को काम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप एलोवेरा का भी उपयोग कर सकते हैं यह भी मोच में बेहद कारगर माना जाता हैं।
 
 
 

Similar News