संजय कपूर की बहन ने खोले राज़: पत्नी करिश्मा कपूर से बदसलूकी के आरोपों पर दिया बड़ा बयान

मंधिरा कपूर ने हाल ही में अपने दिवंगत भाई व बिजनेसमैन संजय और करिश्मा कपूर के तलाक पर खुलकर बात की है। 2016 में तलाक के बाद संजय पर करिश्मा से बदसलूकी के आरोप लगे थे, जिसपर अब मंधिरा ने जवाब दिया है।

Updated On 2025-11-20 15:52:00 IST

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हुआ था।

Karisma Kapoor-Sunjay kapoor Divorce: दिवंगत बिज़नेसमैन संजय कपूर का पारिवारिक मतभेद सुर्खियों में बना हुआ है। मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर विवाद है जिसमें उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हुआ था। तब खबरें आईं कि संजय ने करिश्मा के साथ बदसलूकी और हिंसक व्यव्हार रखा।

इन सभी आरोपों पर संजय की बहन मंधिरा कपूर ने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि संजय को गलत तरीके से 'विमेनाइज़र' और 'अपमानजनक पति' के रूप में पेश किया गया।

'संजय ने करिश्मा के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया'

इन्कॉन्ट्रोवर्शियल पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मंधिरा ने कहा कि सुंजय और करिश्मा का तलाक भले ही मुश्किल रहा हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सुंजय ने उनके साथ गलत बर्ताव किया। उन्होंने कहा- “उन्होंने लोलो (करिश्मा) के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया। हां, उनका तलाक खराब था- हर तलाक खराब होता है। लोग दूसरों को बदनाम करने में लगे रहते हैं, लेकिन किसी के परिवार, बच्चों और बहनों को निशाना बनाना ठीक नहीं।”

मंधिरा ने यह भी खुलासा किया कि संजय और करिश्मा एक-दूसरे के करीब आए थे, जब वह खुद अपने हनीमून पर थीं।


प्रिया सचदेव से शादी को लेकर पछतावा

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के साथ उनके रिश्तों पर बोलते हुए मंधिरा ने माना कि उन्होंने ही अपने पिता को संजय और प्रिया की शादी के लिए मनाया था, और अब उन्हें इस बात का पछतावा है। उन्होंने कहा- “शादी से पहले प्रिया जैसी थीं, शादी के बाद बिल्कुल अलग हो गईं। मैंने ही पापा से कहा था कि अगर संजय खुश है तो शादी होने दो। अब मुझे लगता है कि मैंने गलती की।”

संजय की संपत्ति पर विवाद

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। करिश्मा कपूर और संजय के दोनों बच्चे- समायरा और कियान- ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रिया द्वारा पेश की गई वसीयत जाली है और उन्हें उनके पिता की संपत्ति से अलग करने के इरादे से तैयार की गई है। अदालत ने प्रिया सचदेव को नोटिस जारी कर तीन हफ्तों में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। मामला अब 16 दिसंबर को सुना जाएगा।

करिश्मा के बच्चों ने पिता की वसीयत में जालसाजी के आरोप लगाए हैं और संजय के साइन की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाते हुए नई याचिका दाखिल की है।

संजय की शादियां

संजय कपूर ने 1996 में नंदिता मेहतानी से शादी की और 2000 में दोनों का तलाक हुआ था। इसके बाद संजय ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। 2016 में उनका तलाक हुआ। 2017 में सुंजय ने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा है।

Tags:    

Similar News