Sanjay Dutt: जेल में संजय दत्त के सामने उस्तरा लेकर आया डबल मर्डर का दोषी, बोले- 'वो मेरी गर्दन...'

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने जेल में बिताए दिन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जेल में उनकी मुलाकात एक डबल मर्डर के दोषी कैदी से हुई। जानिए किस्सा।

Updated On 2025-09-08 18:30:00 IST

संजय दत्त ने अपने जेल में सजा काटने के दौरान एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। 

Sanjay Dutt: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 1993 मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में दोषी पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें येरवड़ा जेल में सजा काटनी पड़ी थी। अब संजय दत्त ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया है जब उनका सामना डबल मर्डर के एक दोषी से हुआ। 

डबल मर्डर के कैदी से हुआ संजय दत्त का सामना

हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जेल में सजा के दौरान जब उनकी दाढ़ी बढ़ गई थी, तो जेल अधिकारियों ने उन्हें शेव कराने को कहा। इसके लिए एक कैदी को बुलाया गया, जिसका नाम मिश्रा था और वह डबल मर्डर के मामले में सजा काट रहा था।

संजय ने बताया,
“वो उस्तरा लेकर मेरी गर्दन के पास आया। मैंने उससे पूछा- ‘कितने साल से जेल में हो?’ उसने कहा - ‘15 साल।’ मैंने पूछा - ‘किस जुर्म में?’ जवाब मिला- ‘डबल मर्डर।’”

इस जवाब को सुनकर संजय का खून सूख गया। उन्होंने आगे बताया- “मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया और कहा- भाई रहने दे। सोचिए, एक डबल मर्डर का दोषी कैदी, जिसके हाथ में उस्तरा हो- और यह जेल में एक आम दिन होता है।”

संजय दत्त को खलती है मां-बाप की कमी

इस खौफनाक अनुभव के बावजूद, संजय ने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में कोई पछतावा नहीं है, सिवाय इसके कि उनके माता-पिता बहुत जल्दी इस दुनिया से चले गए। उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस को याद करते हुए कहा कि वो हमेशा उनके दिल में हैं। नरगिस की मौत संजय की पहली फिल्म रॉकी की रिलीज़ से ठीक पहले 1981 में हुई थी, जबकि सुनील दत्त 2005 में दुनिया को अलविदा कह गए थे।

जेल में बिताए दिन, आए पॉजिटिव बदलाव

संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा हुई थी। उन्होंने येरवड़ा जेल में अपनी सजा पूरी की, हालांकि अच्छे व्यवहार और जेल में किए गए सकारात्मक कामों जैसे कि रेडियो शो होस्ट करना आदि के चलते उन्हें कुछ पहले रिहा कर दिया गया।

वर्क फ्रंट पर संजय दत्त
फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त इस समय 'बागी 4' में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ कौर संधू, और सोनम बाजवा हैं। उनकी अगली फिल्म 'द राजा साब' है, जिसमें वह प्रभास के साथ नजर आएंगे और जो 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

इसके बाद वह 'धुरंधर' में दिखाई देंगे, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन भी होंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tags:    

Similar News