Dhurandhar: 'धुरंधर' से संजय दत्त का इंटेंस लुक जारी, 'जिन्न' बनकर रणवीर सिंह को देंगे टक्कर
आदित्य धर की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ से संजय दत्त का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म में उनका इंटेस लुक नजर आ रहा है जो रहस्यमयी किरदार ‘जिन्न’ के रूप में देखे जाएंगे। फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज़ होगा।
'धुरंधर' से संजय दत्त का फर्स्ट लुक जारी
Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है। इसकी स्टार कास्ट ने पहले ही बवाल मचा है, इसी बीच धुरंधर से अभिनेता संजय दत्त का पहला लुक भी रिवील कर दिया गया है। फिल्म में संजय दत्त एक मिस्ट्री किरदार ‘जिन्न’ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनका ये इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
'धुरंधर' में 'जिन्न' बने संजय दत्त
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से संजय दत्त का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में संजय का डार्क और पावरफुल लुक झलकता है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद इंटेस, गहरा और रहस्यमयी होगा।
पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख भी रिवील कर दी है। उन्होंने लिखा- "द जिन्न, 2 दिन बाकी... ट्रेलर आएगा 12 नवंबर को 12:12 बजे।"
फिल्म में दिखेगा एक्शन, इमोशन और जासूसी का तड़का
‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक पहले ही चर्चा में है, जिसमें रणवीर सिंह का एक्शन अवतार देखने को मिला था। गाने में रणवीर को गन के साथ हाई-ऑक्टेन स्टंट करते हुए दिखाया गया है।
यह एनर्जेटिक गाना शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने कंपोज किया है। इसे हनुमानकाइंड, जैस्मिन सैंडलस, सुधीर यादवंशी, शाश्वत सचदेव, मुहम्मद सादिक और रंजीत कौर ने गाया है। गीत के बोल हनुमानकाइंड, जैस्मिन सैंडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं।
फिल्म की कहानी और कास्ट
आदित्य धर ने इस फिल्म की काहीन लिखी है और इसे निर्देशित किया है। ‘धुरंधर’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कहानी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह एक अंडरकवर स्पाई के किरदार में नजर आएंगे, जो पाकिस्तान में भारतीय एजेंट्स के साहस और बलिदान को सलाम करती है।
फिल्म में संजय दत्त के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
रिलीज़ डेट: ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर 2025 को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ किया जाएगा।
यहां देखें ट्रेलर-