Watch: सलमान खान ने बहन अर्पिता के बर्थडे पर लगाए चार चांद, भाभी शूरा का दिखा बेबी बंप

मुंबई में बीती रात सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान और शूरा खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

Updated On 2025-08-04 13:27:00 IST

अर्पिता खान के बर्थडे बैश की तस्वीरें

Arpita Khan Birthday: मुंबई में रविवार रात को अर्पिता खान ने अपना जन्मदिन खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे बैश में बी-टाउन सेलेब्स से लेकर खान परिवार तक तमाम खास चेहरे नजर आए। सलमान खान पार्टी की शान बने और उन्होंने पैपराजी के लिए खास पोज़ दिए। वहीं अरबाज खान की प्रेग्नेंट वाइफ शूरा खान ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सबका ध्यान खींचा।

इस पार्टी में बॉबी देओल अपनी पत्नी के साथ आए, तो वहीं सोनाक्शी सिन्हा-जहीर इकबाल, सोनाली बेंद्रे, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, सुजैन खान-अर्सलान गोनी, नील नितिन मुकेश जैसे कई सितारे नजर आए। देखिए एक झलक...

सलमान खान का स्वैग
पार्टी में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और पैंट आउटफिट में पहुंचे। उन्होंने पैप्स के सामने मुस्कुराते हुए पोज़ दिए।

ये भी पढ़ें- 120 Bahadur Movie: फरहान अख्तर की फिल्म में राशि खन्ना की एंट्री, निभाएंगी ये खास रोल

अरबाज खान की पत्नी शूरा ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। उनकी पहली बार बेबी बंप के साथ तस्वीरें सामने आईं। 

सितारों से सजी अर्पिता की बर्थडे पार्टी
पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी साथ पहुंचे। सोनाक्षी ने ब्लैक जैकेट और डेनिम्स पहनी वहीं जहीर ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट में दिखे।

सुज़ैन खान और अर्सलान गोनी ने भी मैचिंग आउटफिट में एंट्री मारी। बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या के साथ शामिल हुए।

अर्पिता खान ने सफेद ड्रेस और हील्स में अपने बर्थडे के लिए स्पेशल लुक चुना।

सलमान खान की अगली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार एआर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। उनके साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी और संजय कपूर जैसे कलाकार थे। अब वह अपूर्व लाखिया की अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे, जो भारत-चीन सीमा पर 2020 में हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है।

Tags:    

Similar News