राजकुमार राव-पत्रलेखा बने माता-पिता: शादी की चौथी सालगिरह पर हुआ बेटी का जन्म; फराह खान ने दिखाई बेबी शॉवर की झलक

राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी शादी के चौथी सालगिरह पर माता- पिता हन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटी के जन्म की खुशखबरी दी है। इस मौके पर फराह खान ने पत्रलेखा के बेबी शावर की तमाम झलकियां शेयर की हैं।

Updated On 2025-11-15 12:37:00 IST

फराह खान ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के माता-पिता बनने पर बधाई दी। (photo- Instagram)

Rajkummar Rao Patralekhaa baby:  बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा माता-पिता बन गए हैं। अपनी चौथी शादी की सालगिरह के दिन राजकुमार और पत्रलेखा के घर नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने पैरेंट्स बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

एक कंबाइंड पोस्ट के जरिए राजकुमार-पत्रलेखा ने अपनी बेटी के जन्म की जानाकरी देते हुए लिखा- "हम खुशी से फूले नहीं समा रहे। भगवान ने हमें एक बेटी का वरदान दिया है।" कैप्शन में लिखा- "भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।"

फराह ने होस्ट किया पत्रलेखा का बेबी शॉवर, शेयर की तस्वीरें

उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के बेबी शावर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। फराह ने कपल के लिए एक खास और इंटीमेट बेबी शॉवर का आयोजन किया था। इस खूबसूरत सेरेमनी की मेजबानी फराह खान और अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने की थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा करीबी दोस्त शामिल हुए।

इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंचीं, जबकि साकिब सलीम और हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी इस जश्न का हिस्सा बने। शनिवार को फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- “बधाई हो पत्रलेखा-राजकुमार राव! इस खूबसूरत सफर का पूरा आनंद लें। और याद रखना, किसी भी बेबी एडवाइस के लिए- मैं हूं ना!

11 साल की लव स्टोरी से शादी तक का सफर

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी लगभग 10 साल से ज्यादा पुरानी है। करीब 11 साल डेट करने के बाद दोनों ने 15 नवंबर 2021 को एक निजी और खूबसूरत समारोह में शादी की। इस साल जुलाई में कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 


Tags:    

Similar News