Grammys 2026 Winners List: केंड्रिक लैमर ने रचा इतिहास, दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवॉर्ड; लेडी गागा का जलवा
Grammys 2026 Winners List: केंड्रिक लैमर ने 26वां ग्रैमी जीतकर इतिहास रचा, दलाई लामा को पहली बार ग्रैमी, लेडी गागा का दबदबा।
Grammys award 2026
Grammys 2026 Winners list: ग्रैमी अवॉर्ड 2026 ने इतिहास रच दिया। रैप से लेकर आध्यात्म तक, इस साल ग्रैमी मंच पर वो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था। लॉस एंजेलिस में रविवार (1 फरवरी) को 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। संगीत जगत के कई बड़े सितारों ने ट्रॉफियां अपने नाम कीं। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में रहे रैपर केंड्रिक लैमर (Kendrick Lamar), जिन्होंने 26 ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) को पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया।
90 वर्ष की आयु में दलाई लामा ने ऑडियो एल्बम "मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा" के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नेरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में जीत हासिल की।
केंड्रिक लैमर को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड
केंड्रिक लैमर (Kendrick Lamar) ने इस साल तीन ग्रैमी जीतकर कुल 26 ग्रैमी अवॉर्ड्स का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने जे-ज़ी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ग्रैमी इतिहास के सबसे ज़्यादा सम्मानित रैपर बनने का गौरव हासिल किया।
अफ्रीकन म्यूज़िक की उभरती आवाज़ टायला ने “पुश 2 स्टार्ट” के लिए बेस्ट अफ्रीकन म्यूज़िक परफॉर्मेंस का ग्रैमी जीता। जीत के बाद उन्होंने रेड कार्पेट पर साउथ अफ्रीका का झंडा लहराते हुए अपना अवॉर्ड मीडिया के सामने गर्व से दिखाया।
पॉप आइकन लेडी गागा (Lady Gaga) के लिए भी यह रात यादगार रही। उनका गाना “Abracadabra” सॉन्ग ऑफ द ईयर बना, जबकि एल्बम “Mayhem” को बेस्ट पॉप वोकल एल्बम और “Abracadabra” को ही बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग का अवॉर्ड मिला।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं की लिस्ट
- सॉन्ग ऑफ द ईयर: लेडी गागा- Abracadabra
- बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन
- बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा- Mayhem
- बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर- Manchild
- बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे – Defying Gravity
- बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: FKA twigs- EUSEXUA
- बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकन पार्क- From Zero
- बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड- Changes
- बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूज़िक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर- DON’T TAP THE GLASS
- बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोइची- Anxiety
- बेस्ट आर एंड बी परफॉर्मेंस: केहलानी- After Hours
- बेस्ट आर एंड बी एल्बम: लियोन थॉमस- MUTT
- बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग: दलाई लामा