Reveals: 'मुझे पता है अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग', सिंगर पलाश सेन का बड़ा खुलासा

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ेने के फैसले पर सिंगर पलाश सेन ने खुलकर बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए इसके पीछे का कारण बताया।

Updated On 2026-02-02 16:20:00 IST

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर सिंगर पलाश सेन ने अपने अनुभव साझा किए।

Palash Sen on Arijit Singh: अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले ने करोड़ों दिलों को तोड़ दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अब वह फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। कई लोगों को झटका लगा क्योंकि अरिजीत ने अपने करियर के पीक पर ये फैसला लिया। अब इसपर सिंगर पलाश सेन (Palash Sen) ने खुलकर अपनी बात रखी है और अपने करीबी दोस्त अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से पीछे हटने का कारण बताया है। 

पलाश ने किया खुलासा

पलाश सेन ने इंस्टाग्राम पर 2002 में अपनी फिल्म ‘फिलहाल’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि यह उनका पहला फिल्म प्रोजेक्ट था। उन्होंने कहा, “लगभग 24 साल पहले, इस दिन या शायद 2 फरवरी को, मेरी पहली फिल्म फिलहाल रिलीज़ हुई थी। यह फ्लॉप रही। अधिकतर क्रिटिक्स ने मुझे बुरी तरह लिखा और फिल्मी लोगों ने ट्रोल किया। मैंने ये फिल्म सिर्फ इसलिए की क्योंकि मैं महानतम कवि-लेखक गुलज़ार साहब का लिखा एक गाना गाना चाहता था जिसे दिग्गज अनु मलिक ने तैयार किया था जो मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। बस, बात यहीं खत्म हो गई। मुझे समझ नहीं आता कि मुझे खतरा क्यों समझा गया। 

उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ तस्वीरें साझा कर आगे लिखा- सच कहूं तो मुझे पता है कि मेरा भाई, अरिजीत, फिल्म प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है... मैं भी बहुत पहले इसी राह पर था और मैंने अपना रास्ता खुद चुना... वही रास्ता, जिस पर अब अरिजीत चलेगा। मजेदार बात ये है- उस साल मुझे सभी बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था... फिल्मफेयर भी शामिल था... बेशक, मुझे कुछ नहीं मिला। यहां तक ​​कि यूफोरिया (उनका संगीत बैंड) को भी कभी कुछ नहीं मिला। लेकिन आप जानते हैं, इस देश के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया... किसी भी अवॉर्ड से कहीं बढ़कर।"

अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान

वहीं, अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा, “हैलो, नए साल की शुभकामनाएं। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं कि आपने मुझे इतने सालों तक प्यार दिया। मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि अब मैं नए प्लेबैक असाइनमेंट्स नहीं लूंगा। यह एक शानदार यात्रा रही।” उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद किया और फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव को “वंडरफुल जर्नी” बताया।


Tags:    

Similar News