Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंक के लुक ने बदला मुंबई का मूड, देखें यूनिक साड़ी लुक

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुंबई में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग के लिए पहुंचीं हैं। उन्होंने कॉन्फिडेंस और नए लुक से शहर का मूड बदल दिया।

Updated On 2025-12-12 12:14:00 IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyankachopra)

Priyanka Chopra: मुंबई में वैसे तो ज्यादा सर्दी नहीं पड़ती है, लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एंट्री की, हवा ने अपना रुख बदल लिया। जैसे कोई ताजी वसंत की लहर अचानक शहर पहुंच गई हो। यही है प्रियंका की खासियत, वह जहां भी जाती हैं, स्टाइल और कॉन्फिडेंस को अपने साथ ले जाती हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीज़न 4 की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचीं, लेकिन उन्होंने सिर्फ एंट्री नहीं की, बल्कि पूरा माहौल को बदल दिया। इस साल के अंत की भागदौड़ में डूबे शहर में उनकी मौजूदगी एक हवा के झोंके की तरह है।


प्रियंका का मेकअप कैसा था

प्रियंका का मेकअप हमेशा की तरह बेहद सोच-समझकर किया गया था।साथ ही बालों में घने और हल्की वेव्स के साथ साइड पार्टिंग की गई थी। इसके अलावा स्किन नैचुरल ग्लो कर रही थी। न्यूट्रल टोन वाली लिपस्टिक थी, जो उनके पूरे लुक सुंदर बना रही थी। कुल मिलाकर उनका मेकअप बेहद प्रभावशाली था।

साड़ी को किस तरह से पहना

इस साड़ी का पैटर्न, ड्रेपिंग और फिटिंग इस तरह बनाई गई थी कि वह चलने, बैठने और कैमरे के सामने पोज देने में बेहद कम्फर्टेबल महसूस हो। प्रियंका का यह आउटफिट हमें याद दिलाता है कि फैशन सिर्फ पुरानी चीजों को दोहराना नहीं है, बल्कि उन्हें नए तरीके से लेकर आना है। अक्सर भारतीय साड़ी को पारंपरिक मानकर ही पेश किया जाता है, लेकिन प्रियंका ने एक बार दिखा दिया कि परंपरा को मॉडर्न अंदाज में भी खूबसूरती से दिखाया जा सकता है।

प्रियंका ने भारतीय फैशन को मार्डन लुक दिया

बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका का यह आउटफिट एक सुंदर उदाहरण है कि कैसे हम बिना परंपरा छोड़े अपने लुक में नयापन ला सकते हैं। उनका स्टाइल न सिर्फ ग्लैमरस था, बल्कि एप्रोचेबल भी था। यानी ऐसा कुछ जिसे कई लोग आसानी से अपने तरीके से अपनाकर खुद को मॉडर्न और ट्रेंडी महसूस कर सकते हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का मुंबई में यह लुक सिर्फ एक आउटफिट नहीं था, बल्कि भारतीय फैशन को नया बनाना था। यानी परंपरा को बदलने की जरूरत नहीं, उसे बेहतर, सुंदर और खूबसूरत तरीके से पेश करने की जरूरत है। अगर बात करे प्रेरणा की तो इससे बेहतर उदाहरण शायद ही कोई हो।

Tags:    

Similar News