लंदन की दिवाली पार्टी में छाईं प्रियंका चोपड़ा: लाल साड़ी में अनुष्का शंकर संग बिखेरा ग्लैमर, देखें वायरल वीडियो

लंदन में हुई भव्य दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने लाल साड़ी में अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। पार्टी में प्रियंका अनुष्का शंकर संग पोज़ देती नजर आईं। देखें वायरल वीडियो और तस्वीरें।

By :  Desk
Updated On 2025-10-16 10:20:00 IST

लंदन की दिवाली पार्टी में लाल साड़ी में चमकतीं प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शंकर संग मुस्कुराते हुए दिए पोज़।

Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने इस बार लंदन में हुई दिवाली पार्टी में अपने अंदाज़ और खूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बुधवार रात आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी जॉनी वॉकर ब्लू लेबल ने की थी।

इस मौके पर प्रियंका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने पारंपरिक झुमके और हल्का मेकअप किया हुआ था। उनके इस पारंपरिक लेकिन ग्लैमरस लुक ने सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अनुष्का शंकर संग पोज़ देती नजर आईं प्रियंका

दिवाली पार्टी में प्रियंका ने मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, “दो सुंदर और प्रतिभाशाली महिलाएं एक साथ, यह तो परफेक्ट फ्रेम है।”

एक अन्य वीडियो में प्रियंका अपने दोस्तों और मैनेजर अंजुला आचार्या के साथ मस्ती करती दिखीं। वह सभी से बात करते और पोज़ देती नज़र आईं।

जादू की ट्रिक देखकर रह गईं दंग

इवेंट के दौरान प्रियंका एक कार्ड जादू की ट्रिक का हिस्सा बनीं। जब जादूगर ने उन्हें ट्रिक दिखाई, तो प्रियंका आश्चर्यचकित रह गईं। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए कहती दिखीं, “यह कैसे हो सकता है! यह तो सच में कमाल है।”

प्रियंका ने महिला मेहमानों की तारीफ़ की

पार्टी के दौरान प्रियंका ने कई महिला मेहमानों से बातचीत की और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा, “आप सभी महिलाएं बेहद कमाल की हैं। मैंने आपका काम देखा है और मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। आप सभी बहुत रचनात्मक और प्रेरणादायक हैं।”

प्रियंका का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, क्योंकि वह हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट 

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे भाग में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह ‘द ब्लफ’ नामक फिल्म में 19वीं सदी की कैरेबियाई समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी।

प्रियंका निर्देशक एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म में अभिनेता महेश बाबू के साथ भी नजर आने वाली हैं।

– काजल सोम 

Tags:    

Similar News