Priyanka Chopra Movie: प्रियंका चोपड़ा का पावरफुल कमबैक! राजामौली की फिल्म से 'मंदाकिनी' के लुक ने मचाया तहलका
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जल्द एस.एस. राजामौली की नई फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म से उनका पहला लुक रिवील हो गया है जिसमें वह ‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आ रही हैं।
एस.एस राजामौली की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक रिवील
Priyanka Chopra New Movie: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लंबे गैप के बाद एक बार फिर भारतीय सिनेमा में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फिल्म का नाम ‘ग्लोबट्रॉटर’ या SSMB 29 बताया जा रहा है जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में होंगे।
राजामौली की फिल्म में ‘देसी गर्ल’ का स्वैग
पोस्टर में प्रियंका पीली साड़ी पहने एक पहाड़ की खड़ी चट्टान पर खड़ी दिख रही हैं। वह एक हाथ में बंदूक थामे हुए हैं और हवा के तेज़ झोंकों के बीच नजर आ रही हैं। देसी साड़ी लुक में प्रियंका का ऐसा एक्शन पोज़ देख फैंस दंग रह गए।
फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वह महिला जिसने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी। वेलकम बैक, देसी गर्ल! दुनिया अब मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने के लिए तैयार हो जाए।”
प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “वो दिखती जितनी है, उससे कहीं ज्यादा है... मिलिए मंदाकिनी से। ग्लोबट्रॉटर।”
फैंस बोले- 'बॉस लेडी'
पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा, “प्रियंका का ‘मंदाकिनी’ लुक सचमुच प्योर फायर है! एक अन्य फैन ने कहा, “क्वीन वापस आ गई हैं! एक बार फिर सीमाएं तोड़ने को तैयार- यह फिल्म मास्टरपीस साबित होगी।”
फिल्म के बारे में
प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का नाम फिलहाल ‘ग्लोबट्रॉटर’ बताया जा रहा है। इसे SSMB 29 नाम से पेश किया गया है जिसका मतलब है- 'सुपरस्टार महेश बाबू की 29वीं फिल्म' हो सकता है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें भारतीय संस्कृति और इंटरनेशनल मिशन का संगम देखने को मिलेगा।
फिल्म के मेकर्स 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक भव्य इवेंट आयोजित करने जा रहे हैं, जहां फिल्म से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी।