Bollywood Update: स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद काम पर लौटे पलाश मुच्छल, श्रेयस तलपड़े संग बनाएंगे अगली फिल्म

क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल अपने काम पर लौट आए हैं। वह एक फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं जिसमें श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Updated On 2026-01-20 17:20:00 IST

पलाश मुच्छल के डायरेक्शन में बन रही नई फिल्म में श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे।

Palash Muchhal: पिछले कुछ महीनों से क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-डायरेक्टर पलाश मुच्छल अपनी शादी टूटने की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। पांच साल लंबे रिश्ते के बाद दोनों नवंबर 2025 में शादी के लिए तैयार थे, लेकिन अचानक शादी कैंसिल हो गई। इसके दो हफ्ते बाद स्मृति और पलाश ने आधिकारिक बयान जारी कर अपनी सगाई को खत्म करने की पुष्टि की। इस बीच, स्मृति वापस पिच पर लौटकर ट्रेनिंग में जुट गईं। अब खबर है कि पलाश भी कुछ समय के ब्रेक के बाद फिर से काम पर लौटने के लिए तैयार हैं।

पलाश मुच्छल की नई फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि पलाश मुच्छल अपनी अगली फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं, जिसमें अभिनेता श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होगी जिसमें श्रेयस एक कॉमन मैन का किरदार निभाते दिखेंगे। यह पलाश की निर्देशक के रूप में तीसरी फिल्म होगी। 

पलाश मुच्छल की फिल्में

पलाश ने पहले कई म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट किए हैं, जिनमें रश्मि देसाई और नताशा स्टैनकोविक जैसे कलाकार नजर आए। 2022 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘अर्ध’ लिखी और डायरेक्ट की, जिसमें राजपाल यादव और रुबिना दिलाइक ने अभिनय किया। दो साल बाद, 2024 में पलाश ने राजपाल यादव के साथ मिलकर ‘काम चालू है’ बनाई, जो मनोज पाटिल की असली कहानी पर आधारित थी। वहीं श्रेयस तलपड़े को हाल ही में फिल्म ‘आज़ाद भारत’ में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका में देखा गया।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का टूटा रिश्ता

पिछले साल नवंबर में, जब स्मृति और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 महिला विश्व कप का ट्रॉफी अपने नाम किया, पलाश ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में लंबी डेटिंग के बाद स्मृति को प्रपोज किया था। दोनों 23 नवंबर को शादी करने वाले थे। लेकिन दुल्हन के पिता के हार्ट अटैक के लक्षणों के चलते शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।


इसके बाद रिपोर्ट्स में बताया गया कि पलाश भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके साथ ही शादी के संगीत समारोह की रात को पलाश पर कथित तौर पर शादी के कोरियोग्राफर के साथ संबंध रखने का भी आरोप लगा। हालांकि दोनों की शादी टूटने का असल कारण अब तक सामने नहीं आया है।

Tags:    

Similar News

अक्षय कुमार की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट: हादसे में ऑटो ड्राइवर घायल, मांगा मुआवज़ा; सामने आया Video