Nimrat Kaur: निम्रत कौर का डेनिम लुक, सर्दियों में आप भी कर सकती हैं ट्राई
Nimrat Kaur: एक्ट्रेस निम्रत कौर का डेनिम लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखिए खूबसूरत फोटोज, जिसे देखकर आप भी ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस निम्रत कौर का हॉट लुक (Image: nimratofficial)
Nimrat Kaur: फैशन की दुनिया में वही लोग अलग पहचान बना पाते हैं जो नए प्रयोग करने का साहस रखते हैं। कैमरों की चमक और स्टाइल की भीड़ में जब कोई अभिनेत्री अपने लुक से एक नई दिशा दिखाती है, तो वह सुर्खियों में आ ही जाती है। हाल ही में अभिनेत्री निम्रत कौर ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया। उनका डेनिन लुक चर्चा का विषय बना गया है।
सफेद टॉप पहना हुआ था
निम्रत ने इस डेनिम सेट के साथ सफेद टॉप पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने सफेद हील्स भी पहनी हुई थी। वहीं डेनिम लुक के साथ कानों में झुमके पहने हुए थे। अपने डेनिम परिधान की सजावट के साथ मेल खाने के लिए निम्रत ने चांदी के लंबे झुमके पहने। साथ ही उन्होंने अगूंठी भी पहनी थी।
नम्रत कौर का हेयर स्टाइल कैसा था
निम्रत ने अपने बालों को आधा–खुला, आधा–बंधा रखा था। यह हेयर–स्टाइल उनके चेहरे की बनावट को और उभार रहा था। इसके अलावा निम्रत के श्रृंगार में सादगी नजर आ रही थी। आंखों को सजाया था, गालों को हल्का गुलाबी रखा, होंठों पर प्राकृतिक चमक देखी गई। यह मेकअप इतना हल्का था कि, वह उनके व्यक्तित्व को ढंकने के बजाय और उभार रहा था। यही कारण है कि वह सहज, आत्मविश्वासी और आधुनिक नजर आईं।
निम्रत का लुक आज की युवतियों के लिए प्रेरणादायक?
आज की फैशन दुनिया निरंतर बदल रही है। युवा महिलाएं चाहती हैं कि उनका पहनावा अलग और आरामदायक भी हो। निम्रत का यह रूप इसी सोच का शानदार उदाहरण है।
- डेनिम जैसा आधुनिक कपड़ा
- भारतीय आभूषण जैसी सजावट
- खूबसूरत हेयर स्टाइल
- हल्का निखार देने वाला श्रृंगार
- चांदी के गहनों से जुड़ा स्वाद
- इस तरह का पहनावा न केवल आकर्षक लगता है, बल्कि दैनिक जीवन में भी आसानी से अपनाया जा सकता है।
ए्क्ट्रेस निम्रत कौर ने अपने इस परिधान से यह साबित कर दिया कि फैशन को बदलते रहना बहुत जरूरी है। उनका यह रूप आज की महिलाओं को यह संदेश देता है कि परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चल सकती हैं, बस उन्हें संतुलित रूप में पेश करने की जरूरत है। यदि आप भी इस सर्दी अपने पहनावे में कुछ नया प्रयोग करना चाहती हैं, तो निम्रत कौर का यह अनोखा डेनिम लुक अपना सकती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।