VIDEO: अलाना पांडे ने रिवील किया बेबी का जेंडर, बहन की गोदभराई में बॉयफ्रेंड आदित्य संग पहुंची Ananya, ये सेलेब्स भी हुए शामिल

बीते दिनों एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे का बेबी शावर का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। इस दौरान अनन्या अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आईं।

Updated On 2024-03-22 12:35:00 IST
अलाना पांडे एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजन बहन हैं।

Alanna Panday Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। अलाना प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपने विदेशी पति इवोर मैक्रे (Ivor McCray) के साथ भारत में हैं और अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं।

आलाना पांडे इंटरनेट सेलेब्रिटी इन्फ्लूएंसर हैं। उन्होंने बीते साल मार्च में बॉयफ्रेंड संग शादी की थी। वहीं बीते दिनों अलाना पांडे का बेबी शावर का आयोजन किया गया जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।

बेबी का जेंडर किया रिवील
अलाना ने बीते दिनों अपने होने वाले बच्चे का जेंडर भी रिवील किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए बेबी के जेंडर का खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने हसबैंड इवोर के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों सफेद कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। कपल के सामने एक केक रखा है जिसपर 'बेबी' लिखा हुआ है। वीडियो में अलाना और इवोर ग्लास से केक काटते हैं जिसके अंदर के स्पंज में नीला रंग दिखता है। नीला रंग लड़के का प्रतीक माना जाता है। तो वहीं केक में ब्लू लकर देखकर दोनों खुशी से झूम उठते हैं कि वह एक बेबी बॉय के पैरेंट्स बनने वाले हैं।

बेबी शावर में पहुंचे ये सेलेब्स
तो वहीं अलाना पांडे की गोद भराई में उनकी बहन एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी कूल लुक में पहुंचीं। उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी साथ देखे गए। 

तो वहीं सलमान खान की मां सलमा (सुशीला) और हेलेन भी पहुंची। तो वहीं सलमान की भंजी अलीजेह भी नजर आईं।

इसके अलावा शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान भी अलाना पांडे के बेबी शावर में पहुंची। गौरी और अनन्या पांडे की मां भवना पांडे करीबी दोस्त हैं। 

बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रेवर भी इस गोभराई समारोह में नजर आए। इस दौरान उनकी बेटी देवी भी क्यूट अंदाज में दिखीं। 

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी अपनी मां के साथ इस सेरेमनी में पहुंचीं।

Similar News