Jani Master: 'स्त्री 2' कोरियोग्राफ जानी मास्टर को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में 1 महीने जेल में थे

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उनके खिलाफ एक 21 वर्षीय महिला सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। जानी मास्टर टॉलीवुड और बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर हैं।

Updated On 2024-10-25 11:23:00 IST
Choreographer Jani Master

Choreographer Jani Master Got Bail: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक कई बड़े सितारों को डांस सिखाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। गुरुवार को उन्हें एक जूनियर महिला कोरियोग्राफर संग कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सशर्त जमानत दी गई। जानी मास्टर पिछले एक महीने से ज्यादा समय जेल में थे जिसके बाद वह बेल पर रिहा होंगे।

क्या है मामला
मामला एक 21 वर्षीय महिला सहकर्मी संग यौन उत्पीड़न का है। सितंबर 2024 में, महिला सहकर्मी ने जानी मास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए साइबराबाद कमिश्नरेट की नरसिंगी पुलिस में POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। 21 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि कोरियोग्राफर ने उसके साथ काम करने के दौरान 6 साल तक उसे परेशान किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि जानी मास्टर ने 2020 में मुंबई में एक प्रोजेक्ट के तहत उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया और धमकाया। शिकायतकर्ता 2017 में कोरियोग्राफर के संपर्क में आई थी और 2019 में वह उसकी असिस्टेंट कोरियोग्राफर बनी थी। पुलिस ने जानी मास्टर के खिलाफ IPC धारा 376 (रेप), स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (323) और आपराधिक धमकी (506) के तहत केस दर्ज किया था।

19 सितंबर को गोवा में जानी मास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और हैदराबाद की एक अदालत में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 

कौन है जानी मास्टर
जानी मास्टर ने टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों में काम किया है। इनमें स्त्री 2 का गाना 'आई नहीं' और पुष्पा का 'श्रीवल्ली' गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसके अलावा वह सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान', धनुष और साई पल्लवी का सुपरहिट गाना 'राउडी बेबी', आदि को भी कोरियोग्राफ कर चुके हैं। 

Similar News