शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'देवा' का पहला पोस्टर जारी: पुलिस के अवतार में आएंगे नजर; नई रिलीज डेट आई सामने

Deva Release Date: शाहिद कपूर की अगली फिल्म देवा को नई रिलीज डेट मिल गई है। एक्टर ने शुक्रवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है जिसमें उनका जबरदस्त लुक देखने को मिल रहा है।

Updated On 2024-07-19 15:51:00 IST
Deva Release Date

Deva-Shahid Kapoor First Look: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले एक्टर शाहिद कपूर आखिरी बार फरवरी 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन थीं जो एक लव स्टोरी बेस्ट मूवी थी।

जिसके बाद अब शाहिद लव एंगल छोड़कर वायलेंट मोड में नजर आने वाले हैं। शाहिद कपूर अगली फिल्म 'देवा' होगी जिसमें वह एकदम रफ-टफ लुक में देखे जाने वाले हैं।

शाहिद कपूर का कॉप लुक
'देवा' एक एक्शन थ्रिलर फिल होगी जिसमें शाहिद कपूर पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। इसका खुलासा खुद एक्टर ने कर दिया है। शाहिद कपूर नें अपनी अपकमिंग फिल्म देवा का पहला पोस्टर आज यानी 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। पोस्टर में शआहिद का पहला लुक रिवील हो गया है जिसमें वह किसी दबंग पुलिस ऑफिसर के अंदाज में दिख रहे हैं।

इस दिन होगी रिलीज
लुक की बात करें तो शाहिद ने वाइट टी-शर्ट  और डेनिम जींस पहनी है और सन ग्लासेस लगाए हैं। उन्होंने पुलिस की जैकेट बंध रखी है। शहर की किसी गली में हाथों में बंदूक लिए एक्टर का रफ लुक जबरदस्त लग रहा है। इससे अंदाजा लग रहा है कि वह फिल्म में कॉप की भूमिका में होंगे। एक्टर की टोन्ड बॉडी और शॉर्ट हेयर लुक काफी धांसू है।

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- टएक वायलेंट वेलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए। देवा थिएटर्स में रिलीज होगी 14 फरवरी 2025 को'।

पूजा हेगड़े के साथ होगी जोड़ी
देवा में शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इस फिल्म को मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। पहले इसकी रिलीज 11 अक्टूबर 2024 को शेड्यूल की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 14 फरवरी 2025 कर दिया गया है। 

Similar News