Janhvi Kapoor: एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, देखें वीडियो
Janhvi Kapoor: न्यू ईयर वेकेशन के बाद मुंबई लौटीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आईं हैं। देखिए उनका ये खास वीडियो
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Image: varienderchawla)
Janhvi Kapoor: न्यू ईयर सेलिब्रेशन खत्म होते ही सेलेब्स वापस अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं। बताया जा रहा है कि, वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नया साल मनाने गईं थीं। हालांकि, वे मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं, जहां उनका लुक कैजु्अल दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया है। जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर आईं, कैमरे उनकी तरफ मुड़ते चले गए। आमतौर पर जाह्नवी कैमरा देखकर रुक जाती हैं, लेकिन इस बार वह जल्दबाजी थीं।
एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक
जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट पर बहुत सिंपल और कैजुअल लुक में दिखाई दी हैं। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम जींस पहना था। इसके साथ उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ था। इसके अलावा बिना ज्यादा मेकअप और एक्सेसरीज़ के जाह्नवी को एयरपोर्ट पर देखा गया है।
न्यू ईयर वेकेशन को रखा प्राइवेट
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की न्यू ईयर वेकेशन की तस्वीरें या डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। जाह्नवी ने इस बार अपनी छुट्टियों को काफी प्राइवेट रखा, और सोशल मीडिया पर भी शेयर नहीं किया। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर उनका शांत और सादा अंदाज इस बात की ओर इशारा करता है कि, वह वेकेशन के बाद सीधे मुंबई वापस आईं हैं।
जाह्नवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ
जहां एक तरफ जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर उनका प्रोफेशनल करियर भी चर्चा में बना हुआ है। जाह्नवी की फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए बड़ी पहचान मिली है। यह जाह्नवी कपूर के करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
जाह्नवी कपूर के लिए यह साल कई मायनों में खास साबित हो सकता है। जहां एक ओर वह अपने फैशन और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, वहीं दूसरी ओर अब उनकी फिल्मों को लेकर पहचान मिल रही है। ‘होमबाउंड’ का ऑस्कर की रेस में शामिल होना यह बताता है कि, जाह्नवी धीरे-धीरे अपने अभिनय से एक मजबूत पहचान बना रही हैं।