Photos: दृष्टि धामी ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नए साल पर लीला को फैंस से मिलवाया

टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने नए साल के मौके पर अपनी बेटी लीला की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की। सेलेब्स और फैंस ने बच्ची की क्यूटनेस पर प्यार बरसाया और शुभकामनाएं दीं।

Updated On 2026-01-02 16:00:00 IST

टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने 2024 में बेटी लीला को जन्म दिया था।

Drashti Dhami daughter: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दृष्टि धामी ने नए साल के मौके को अपने फैंस को सरप्राइज़ दिया है। एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करते हुए उसका चेहरा और नाम दोनों रिवील किए। अक्टूबर 2024 में दृष्टि धामी मां बनी थीं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम लीला खेमका रखा है, जिसपर टीवी सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

लीला को फैंस से कराया रूबरू

दृष्टि ने सोशल मीडिया पर बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैल्लो वर्ल्ड! मिस लीला खेमका से मिलिए”। पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों की झड़ी लग गई।

दृष्टि की इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारों ने कमेंट कर नन्ही लीला को आशीर्वाद दिया। प्रिया मलिक, सिद्धांत कर्णिक जैसे सेलेब्स बच्ची की क्यूटनेस पर फिदा हो गए। करण ग्रोवर ने लिखा, “हेल्लो लीला, हमेशा खुश रहो”, जेनिफर विंगेट, कृतिका कामरा, मुक्ति मोहन और सुरभि ज्योति समेत कई सितारों ने भी प्यारे मैसेज लिखे।

2024 में पहली बार मां बनीं दृष्टि

गौरतलब है कि बेटी के जन्म के बाद से दृष्टि धामी अक्सर उसकी तस्वीरें शेयर करती रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी उसका चेहरा नहीं दिखाया था। 22 अक्टूबर 2024 को दृष्टि और नीरज ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी थी, लेकिन उसकी पहचान अब जाकर सामने आई है।

दृष्टि धामी टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने मधुबाला – एक इश्क एक जुनून, गीत – हुई सबसे पराई और एक था राजा एक थी रानी जैसे हिट शोज़ में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई है।

दृष्टि ने 21 फरवरी 2015 को मुंबई के बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की थी। दोनों की मुलाकात आपसी दोस्तों के जरिए हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

Similar News