MS Dhoni Birthday: एमएस धोनी के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सलमान खान, पोस्ट शेयर कर 'कप्तान साहब' को दी बधाई

7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर सलमान खान ने भी उन्हें विश किया है। साथ ही सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated On 2024-07-07 10:51:00 IST
एमएस धोनी के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सलमान खान, पोस्ट शेयर कर 'कप्तान साहब' को दी बधाई

MS Dhoni Birthday: आज यानी रविवार, 7 जुलाई को बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर सुपरस्टार सलमान खान ने भी उन्हें विश किया है और इसके अलावा सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। 

सलमान खान ने पोस्ट शेयर 'कप्तान साहब' को दी बधाई
दरअसल, बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान ने भी भारतीय क्रिकेट की आन-बान और शान महेंद्र सिंह धोनी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। वहीं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर के साथ फोटो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी और लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब!'' सामने आई इस फोटो में भाई जान एमएस धोनी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और खिलाड़ी अपना बर्थडे केक काटते दिखाई दे रहे हैं।

पत्नी साक्षी ने धोनी का पैर छूकर लिया आशीर्वाद 
इसके अलावा सोशल मीडियो एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी भाईजान को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो में धोनी की वाइफ साक्षी धोनी भी नजर आ रही हैं और इस दौरान पत्नी साक्षी अपने पति धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती भी दिखीं। ऐसे में अब फैंस कपल पर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

सलमान खान और बर्थडे बॉय धोनी का लुक 
इस दौरान दोनों के लुक की बात करें, तो धोनी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ब्लैक शर्ट और जींस पहने दिखे। तो वहीं बर्थडे बॉय धोनी टीशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए। आपको बता दें, इन दिनों एक्टर सलमान खान दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। बीते महीने मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले। 'सिकंदर' साल 2025 में ईद के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। 

Similar News