Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर इन गानों से भर जाएगा देशभक्ति का जोश, देखें टॉप 10 गीत

Republic Day 2025: इस 26 जनवरी अगर आपके बच्चे भी खास कार्यक्रमों पर परफॉर्म करने वाले हैं तो इन देशभक्ति गानों की लिस्ट जरूर देखें। ये शानदार गाने आपकी परफॉर्मेंस में चार चांद लगा देंगे।

Updated On 2025-01-24 17:48:00 IST
26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

Republic Day 2025: देश का महापर्व गणतंत्र दिवस बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस बार 76वां गणतंत्र दिवस का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा। देश का संविधान 23 नवंबर 1949 में पूरे 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। जिसे 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया था। इसी क्षण को याद रखने के लिए हर साल 26 जनवरी का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। 

गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति से भरा दिन होता है। इस खास मौके पर कई देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चों में भी देश के प्रति प्यार और गर्व की भावना जगाना बेहद जरूरी है। संगीत इसमें एक अहम भूमिका निभा सकता है। देशभक्ति के गाने न सिर्फ बच्चों को देश के इतिहास और संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि उनके मन में राष्ट्रप्रेम की भावना भी प्रबल करते हैं।

76वें गणतंत्र दिवस पर आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे गाने जो बच्चों में देशभक्ति की भावना भर देंगे। इन गानों को आप गणतंत्र दिवस के खास कार्यक्रमों में भी आजमा सकते हैं। 

1. 'सारे जहां से अच्छा'
यह गाना हर भारतीय के दिल के बेहद करीब है। इसकी सरल धुन और भावपूर्ण शब्द बच्चों को आसानी से याद हो जाते हैं। 

Full View

2. "वंदे मातरम्"
ए आर रहमान द्वारा कंपोज किए गए 'वंदे मातरम्' गाने में अलग ही जोश है। इस आप खास कार्यक्रम में जरूर इस्तमाल कर सकते हैं।

Full View

3. "हम होंगे कामयाब"
ये गाना न सिर्फ देशभक्ति, बल्कि आत्मविश्वास और एकता की भी प्रेरणा देता है। बच्चों के ग्रुप परफॉर्मेंस के लिए यह परफेक्ट है।

Full View 

4. "ऐ वतन"
यह गाना फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार की फिल्म राज़ी का है। इस गाने को अरिजीत सिंह और सुनिधी चौहान ने गाया है। यह गाना नई पीढ़ी को बहुत पसंद आता है। इसकी मधुरता और बोल बच्चों को प्रेरित करते हैं।

Full View

5. "दिल दिया है जान भी देंगे"
इस गाने को मशहूर संगीतकार आनंद बख्शी ने लिखा है। यह गाना सुभाष घई की 1986 में आई फिल्म कर्मा का है। यह गाना बलिदान और देशसेवा की भावना को दर्शाता है। बच्चों को इसके माध्यम से राष्ट्रभक्ति का महत्व सिखाया जा सकता है।

Full View

6. बॉर्डर फिल्म का गाना 'संदेसे आते हैं...' हर देशभक्ति पर्व  के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। 

Full View

7. शाहरुख खान, महिमा चौधरी स्टारर फिल्म परदेस का गाना 'आई लव माय इंडिया...' कई भरतीयों का पसंदीदा रहा है।

Full View

8. शाहरुख खान का गाना 'चक दे इंडिया...' गाना बहुत जोशीला और शानदार है।

Full View

9. 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी...' गाना हर भारतीय के दिलों के करीब है। इस गाने को आप देशभक्ति कार्यक्रमों पर बजा कर जश्न मना सकते हैं।

Full View

10. फना फिल्म का गाना देश रंगीला आज भी हर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के लिए जरूर सुना जाता है।

Full View

 

Similar News