रजनीकांत की देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत: चेन्नई के अस्पताल में हुए एडमिट, जानें कैसी है हालत?

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की सोमवार देर अचानक तबीयत बिगड़ी गई है। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल एडमिट कराया गया। लेकिन अब सुपरस्टार की हेल्थ स्थिर बताई जा रही है।

Updated On 2024-10-01 11:13:00 IST
रजनीकांत की देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत: चेन्नई के अस्पताल में हुए एडमिट, जानें कैसी है हालत?

Rajinikanth Hospitalised: दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी गई है। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के पास अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन अब सुपरस्टार की हेल्थ स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। 

चेन्नई के अस्पताल में एडमिट हुए रजनीकांत
दरअसल, सुपरस्टार को देर रात अचानक पेट में दर्द हुआ। जिसकी वजह से आनन-फानन में उन्हें चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, 73 वर्षीय रजनीकांत को मंगलवार को इलेक्टिव प्रोसिजर से गुजरना पड़ सकता है और उनकी जांच इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश की टीम कर रहे हैं। 

पत्नि ने दी सुपरस्टार की हेल्थ अपडेट
इसी बीच रजनीकांत की पत्नी लता ने मीडिया से बातचीत में सुपरस्टार की हेल्थ अपडेट दी है और उन्होंने बस इतना बताया कि 'अब सब ठीक है।' इस जानकारी के सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। ऐसे में अब लोग उनके जल्द ठीक होने की सोशल मीडिया पर कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'जल्द ठीक हो जाओ, थलाइवा।' दूसरे फैंस ने कहा कि, 'रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।'

रजनीकांत को मिल चुका है खास सम्मान
आपको बता दें, सुपरस्टार को आखिरी बार एक्शन से भरपूर फिल्म जेलर में देखा गया था। इस फिल्म को उनकी अब तक की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक माना जाता है और इस फिल्म को IIFA अवॉर्ड 2024 में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा भारत सरकार ने उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित हुए है। वहीं रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार मिल चुका है। 

Similar News