Priyanka Chopra Blue Lehenga: पति निक के साथ संगीत समारोह में नजर आईं प्रियंका, देखिए दोनों का 'देसी लुक'

Priyanka Chopra Blue Lehenga: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के संगीत समारोह में पहुंचे और दोनों ने खूबसूरत पोज भी दिया।

Updated On 2025-02-07 16:19:00 IST
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ संगीत समारोह में पोज देती हुईं

Priyanka Chopra Blue Lehenga : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के संगीत समारोह में पहुंचे और दोनों ने खूबसूरत पोज भी दिया। उनके साथ निक के माता-पिता पॉल केविन जोनस सीनियर और डेनिस मिलर-जोनस भी मौजूद थे। इस खास अवसर पर प्रियंका का लुक बेहद आकर्षक लग रहा था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।  

प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग का लहंगा पहना 
संगीत समारोह के लिए एक्ट्रेस प्रियंका ने नीले रंग का लहंगा पहना। उनकी इस खास पोशाक को मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अम्मी पटेल ने स्टाइल किया था। प्रियंका के लहंगे के साथ मैच करता हुआ दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए चमकदार हीरे के गहनों का चयन किया, जिसमें एक सुंदर चोकर हार, नाजुक ईयररिंग्स, अंगूठियां और एक खूबसूरत कंगन शामिल था।

इसे भी पढ़े : Priyanka Chopra in Brother's Haldi Ceremony : एक्ट्रेस प्रियंका के धमाकेदार डांस से सजी महफिल, वीडियो देख आप भी झूम उठेंगे

मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा रखा 
प्रियंका ने अपने बालों को बीच की मांग निकालकर खुला रखा, जिससे उनका लुक और भी निखर कर आया। मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकी आईज, विंग्ड आईलाइनर, हल्का ब्लश और हल्का हाइलाइटर लगाया। दरअसल, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके पर पूरा परिवार भारत में एकत्र हुआ है। प्रियंका और निक के अलावा उनकी बेटी मालती मैरी और निक के माता-पिता भी इस भव्य शादी समारोह का हिस्सा बनने के लिए भारत आए हैं।

प्रियंका और निक का यह भारतीय पारिवारिक समारोह न केवल उनके लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी बेहद खास है। क्योंकि प्रशंसक बेसब्री से इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने के इंतजार कर रहे हैं। यह विवाह समारोह निश्चित रूप से एक यादगार पल बनने जा रहा है, जहां भारतीय परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। 

Similar News