Priyanka Chopra in Brother's Haldi Ceremony : एक्ट्रेस प्रियंका के धमाकेदार डांस से सजी महफिल, वीडियो देख आप भी झूम उठेंगे

Priyanka Chopra in Brothers Haldi Ceremony
X
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की हल्दी समारोह में आईं नजर
Priyanka Chopra in Brother's Haldi Ceremony : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने चमकदार पीले रंग का लहंगा पहना और हल्दी समारोह में धमाल मचा दिया। देखिए उनका ये वीडियो...

Priyanka Chopra Haldi Ceremany Look : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में पूरी तरह से डूबी हुई हैं। शादी की रस्मों की शुरुआत हल्दी समारोह से हुई, जिसमें परिवार के सभी सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इस दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने चमकदार पीले रंग का लहंगा पहना और पूरे समारोह में खूब धमाल मचा दिया।

हल्दी समारोह में प्रियंका का शानदार डांस

हल्दी समारोह में प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर नाचते हुए देखा गया। उन्होंने 'माही वे' और 'छैंया छैंया' जैसे गानों पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कुछ झलकियां साझा कीं, जिनमें उनका परिवार शादी की रस्मों का आनंद लेता हुआ नजर आया।

इसे भी पढ़े : Priyanka Chopra Orange Kurta : भाई सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग उत्सव में 'देसी गर्ल' का ट्रेडिशनल लुक, बेटी मालती भी आईं नजर

परिवार के साथ प्रियंका की खास तस्वीरें

सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी होने वाली पत्नी नीलम उपाध्याय को परिवार के सदस्यों ने हल्दी लगाई और विवाह से जुड़े पारंपरिक गीत गाए। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ कई तस्वीरों में पोज देती हुई दिखाई दीं। उनकी मां मधु चोपड़ा भी इस समारोह में शामिल हुईं, जिनकी उपस्थिति से यह समारोह और भी खास बन गया।

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की प्रेम कहानी

सिद्धार्थ चोपड़ा और साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय को 2019 में अंबानी परिवार के गणेश पूजा समारोह के दौरान एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। इसके बाद से ही इनकी जोड़ी चर्चा में रही। 2024 में दोनों ने सगाई की थी और अब वे शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story