WATCH: मेजेंटा साड़ी, मोतियों का हार पहनकर 'देसी गर्ल' लगीं प्रियंका चोपड़ा, भाई की शादी की रस्मों में हुईं शामिल

प्रियंका चोपड़ा बीती शुक्रवार रात मुंबई में देसी अंदाज में नजर आईं। वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनका लुक काफी रॉयल लगा।

Updated On 2024-08-24 11:40:00 IST
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकॉन बनने के बाद काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक्स और कॉन्फिडेंस की वजह से लोग उनसे काफी इंप्रेस होते हैं। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही बस गई हैं, लेकिन अक्सर अपने काम और परिवार को समय देने के लिए वह भारत आती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका एक बार फिर भारत आई हैं और इसकी वजह है उनके भाई की शादी।

भाई की शादी के लिए भारत आईं प्रियंका
पीसी 23 अगस्त को यूएस से उड़ान भरकर भारत पहुंची थीं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैमरे में कैद भी किया था। इसके बाद प्रियंका बीती रात एक वेडिंग वेन्यू के बाहर नजर आईं। एक्ट्रेस अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से मुंबई पहुंचीं हैं। इस दौरान उन्होंने अपने लुक से एक बार फिर सबको घायल कर दिया।

एक्ट्रेस का लुक बेहद रॉयल लग रहा है। सेलेब्रिटी पैपराजी मानव मंगलानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में प्रियंका इंडियन अवतार में देखी जा सकती हैं। उन्होंने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए मेजेंटा रंग की शिमरी साड़ी पहनी, साथ ही मोतियों वाला लेयर्ड हार कैरी किया था। इसके साथ बालों को हाई बन बनाया था और साथ में एक शिमरी बैग कैरी किया था। उन्होंने वेन्यू के अंदर जाने से पहले पैपराजी को फोटो के लिए पोज भी दिए।

इस दौरान जब पैप्स प्रियंका को थोड़ा और देर रुकर फोटो खिंचवाने के लिए कहने लगे तो एक्ट्रेस ने उन्हें कहा की वह निकल रही हैं, उन्हें जल्दी फोटो खींचना होगा। इसके अलावा वेडिंग वेन्यू के बाहर उनका बॉडीगार्ड एक पैप को धक्का देते हुए भी नजर आया, जिसे एक्ट्रेस ने बाद में ऐसा न करने को कहा। 

बता दें, एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी जल्द ही उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय से होने जा रही है। इससे पहले अप्रैल माह में उनकी रोका सेरेमनी हुई थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी हिस्सा लेने भारत आई थीं। 

 

Similar News