Atul Parchure Death: नहीं रहे कॉमेडी एक्टर अतुल परचुरे, लीवर कैंसर के इलाज में एक गलती पड़ी भारी

Atul Parchure Death: हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने कॉमेडी रोल्स के लिए जाने जाने वाले मशहूर एक्टर अतुल परचुरे नहीं रहे। 57 की उम्र में कैंसर से उनकी जान चली गई। वह अजय देवगन, सलमान खान, शाहरुख जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुके थे।

Updated On 2024-10-15 16:21:00 IST
Atul Parchure Death

Atul Parchure Death: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपने कॉमिक कैरेक्टर से लोगों को हंसाने वाले अभिनेता अतुल परचुरे का निधन हो गया है। 14 अक्टूबर को उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री के लोगों समेत तमाम फैंस को झकझोर कर रख दिया। उनकी उम्र 57 वर्ष थी। वह फिल्म 'गोलमाल', 'पार्टनर', 'आवारापन', 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्मों में अपने कॉमेडी किरदार के लिए मशहूर थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतुल लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। हालांकि उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। बीच में कैंसर पर काबू पाने के बाद वह फिर काम पर लौटे थे। लेकिन उनकी सेहत गिरती जा रही थी और कैंसर के चलते स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

सीएम शिंदे ने जताया शोक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबे पोस्ट में दुख जताते हुए लिखा- 'हमेशा अंतर्मुखी रहने वाले क्लासिक एक्टर अतुल परचुरे का असामयिक निधन बहुत दुखद है। अतुल परचुरे ने अपने शानदार करियर की शुरुआत बच्चों के थिएटर से की थी। उन्होंने नाटक, फिल्म और टीवी सीरियल्स, तीनों ही क्षेत्रों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने मराठी व हिंदी फिल्मों में कई कैरेक्टर किए थे। 

फिल्म स्टार्स ने व्यक्त किया शोक
अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अतुल परचुरे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे उनके साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला, लेकिन वे एक ऐसी शख्सियत थे, जो हमेशा सभी को पसंद आए, चाहे उन्होंने किसी भी तरह भूमिका निभाई हो। कई सालों तक कैंसर से जंग लड़न के बाद वे इससे हार गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

Arjun Kapoor Instagram Story

अतुल परचुरे ने साल 2022 में अपने लीवर कैंसर से जूझने की बात बताई थी। उन्होंने दावा किया था कि उनकी बीमारी का इलाज गलत हुआ था जिससे उनका स्वास्थ्य और बिगड़ता गया। उन्होंने खुलासा किया था कि वह इस बीमारी के चलते ठीक से खा-पी नहीं पा रहे थे। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके लीवर से लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा कैंसर का ट्यूमर निकाला था। 

अतुल परचुरे ने टीवी से लेकर फिल्मों तक अलग-अलग रोल्स किए थे। उन्हें द कपिल शर्मा शो में भी देखा गया था। सलामे इश्क, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खट्टा-मीठा, क्यों की, कलयुग जैसी उनकी यादगार फिल्में रही हैं। 

Similar News