Vikrant Massey: '12th फेल' एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने लाडले बेटे की दिखाई पहली झलक, पोस्ट शेयर कर रिवील किया नाम

हाल ही में माता पिता बने एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे की झलक दिखाई है। उन्होंने सेशल मीडिया पर अपने लाडले बेटे की एक तस्वीर पोस्ट की है, और इसी के साथ उनका नाम भी रिवील कर दिया है।

Updated On 2024-02-24 11:22:00 IST
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर हाल ही में माता-पिता बने हैं।

Vikrant Massey: इन दिनों '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी (vikrant Massey) के घर खुशियों की बहार है। हाल ही में विक्रांत के घर नन्हें मेहमान ने कदम रखा है। 7 फरवरी 2024 को विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर को माता-पिता बनने की खुशी मिली थी, जिसका अनाउसमेंट उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया था। 

वहीं अब एक बार फिर उन्होंने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की है। दरअसल कपल ने अपने लाडले बेटे की पहली झलक  फैंस को दिखाई है। इसी के साथ उन्होंने बेबी बॉय के नाम का भी खुलासा किया है।

विक्रांत-शीतल ने दिखा बेटे की पहली झलक
दरअसल विक्रांत मैसी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनकी पत्नी शीतल ठाकुर अपने लाडले बेटे को गोद में उठाए दिख रही हैं, साथ में उनके हसबैंड विक्रांत भी नन्हे-मुन्ने को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों पैरेंट्स अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन और तस्वीर के जरिए अपने बेटे का क्या नाम रखा है, वो भी अपने चाहने वालों को बताया है। 

कपल के इस पोस्ट की दूसरी तस्वीर में उन्होंने एक टॉय बलून के जरिए अपने लाल का नाम रिवील किया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'वरदान' (Vardaan) रखा है। इसी के साथ फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा- "ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं है... हमने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है!!" 

विक्रांत और शीतल पहली बार बने पैरेंट्स
कपल ने 7 फरवरी 2024 को अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने बॉर्न बेबी का वेलकम करते हुए लिखा था, "O7.02.2024 ...अब हम एक हो गए हैं। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं। शीतल और विक्रांत की ओर से प्यार।" एक्टर के घर नन्हें मेहमान के आने पर बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी थीं। 

10 साल से साथ हैं एक्टर के साथ हैं शीतल
बता दें विक्रांत और शीतल ठाकुर 18 फरवरी, 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने देहरादून में अपने परिवार व करीबी रिश्तेदारों के बीच प्राइवेट सेरेमनी में बड़े ही सादगी से शादी की थी। दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हाल ही में विक्रांत ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि शीतल उनके स्ट्रगलिंग डेज में उनकी काफी मदद किया करती थीं। 

Similar News