February Movie Release: इस वेलेंटाइन वीक पार्टनर के साथ देखें ये रोमांटिक फिल्में, प्यार हो जाएगा और भी गहरा!

February Release: वेलेंटाइन वीक शुक्रवार 7 फरवरी से शुरु होने जा रहा है। अगर आप इस मौके को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के साथ ये फिल्में जरुर देखें।

By :  Desk
Updated On 2025-02-04 17:02:00 IST
इस वेलेंटाइन वीक पर रिलीज हो रही हैं ये शानदार फिल्में

February Movie Release: अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन मनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि इस साल वेलेंटाइन वीक पर होने जा रही है शानदार फिल्मों की बारिश। रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में आपके वेलेंटाइन वीक को खास और यादगार बना देंगी।

सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी इस वेलेंटाइन जबरदस्त फिल्में स्ट्रीम हो रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी फिल्म कब रिलीज होगी।

लवयापा
अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा आशुतोष राणा, कीकू शारदा, कुंज आनंद समेत कई कलाकार शामिल हैं। 

ये भी पढ़े-  Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में कमबैक करेंगी तब्बू? एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हिंट से बढ़ी फैंस की धड़कन

थंडेल
इस फिल्म में नागा चैतन्य और सांई पल्लवी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्ममेकर चंदू मोंडेती के निर्गेशन में बनी इस फिल्म में श्रीकोल्लुम के मछुआरो की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।  

सनम तेरी कसम 
साल 2016 में आई रोमेंटिक इमोशनल फिल्म सनम तेरी कसम एक बार फिर बड़े पर्दे पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। इस फिल्म की री रिलिज 7 फरवरी को थिएटर में होने जा रही है। 

छावा
रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म छावा को लेकर फैस के बीच जबरजस्त उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के अवसर पर रीलीज होने जा रही है। 

ये भी पढ़े- The Ba*ds of Bollywood का टीजर आउट: शाहरुख खान ने फैंस से की गुजारिश, कहा- 'बच्चों को प्यार देना'

मेरे हसबैंड की बीवी
अर्जुन कपूर की मच अवेटेड फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पती और पत्नी के रिश्ते को बेहद खास अंदाज में पेश किया जा रहा है। 

Similar News