Menaka Irani Death: फिल्ममेकर फराह खान और साजिद की मां मेनका ईरानी का निधन, हाल ही में मनाया था 79वां बर्थडे

मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान की मां मेनका ईरानी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं। हाल ही में उनका 79वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था।

Updated On 2024-07-26 15:58:00 IST
Farah Khan Mother Menka Irani

Farah Khan Mother Death: बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान और उनके भाई साजिद खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां मेनका ईरानी का शुक्रवार (26 जुलाई) को मुंबई में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर की मां लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारी से जूझ रही थीं।

उनका पहले मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। हालांकि बाद में वे डिस्चार्ज होकर घर आ गई थीं। लेकिन उनकी तबीयत दोबरा बिगड़ गई और उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फराह खान की मां मेनका ईरानी के निधन की पुष्टि की है। वहीं सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर मेनका ईरानी के निधन की जानकारी दी है। 

हाल ही में फराह ने मनाया था मां का जन्मदिन
हाल ही में फराह खान ने अपनी मां का 79वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 12 जुलाई को उन्होंने अपनी मां के साथ उन्हें जन्मदिन विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं...खासकर कि मैं! बीते महीने इस बात का खुलासा हो गया है कि मैं अपनी मां से कितना प्यार करती हूं। मैंने अपनी लाइफ में उनसे मजबूत और बहादुर महिला नहीं देखी, कई सर्जरी होने के बाद भी उनका मजाक करने का अंदाज़ कमाल का है।" फराह के भाई और डायरेक्टर साजिद खान ने भी अपनी मां के बर्थडे पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी।

 

 

Similar News