संजय कपूर की जायदाद पर करिश्मा कपूर का हक?: 30,000 करोड़ के प्रॉपर्टी विवाद के बीच बच्चों संग पहुंचीं दिल्ली

संजय कपूर की मौत के बाद उनकी ₹30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच उनकी पूर्व पत्नी व अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली पहुंच गई हैं।

Updated On 2025-07-31 13:07:00 IST

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की जायदाद पर विवाद छिड़ा है।

Karisma Kapoor Ex Husband: करिश्मा कपूर के पूर्व पति व बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी जायदाद को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल संपत्ति विवाद की कुल कीमत लगभग 30,000 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ दिल्ली पहुंची हैं।

करिश्मा कपूर पहुंची दिल्ली
करिश्मा कपूर को बुधवार को अपने बच्चों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें करिश्मा गंभीरता के साथ अपने बच्चों को लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। करिश्मा सीधे अपनी कार की ओर बढ़ीं और रवाना हो गईं।

ये भी पढ़ें- Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने कास्टिंग काउच के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, महिला पर दर्ज कराया केस

करिश्मा को ऐसे वक्त में दिल्ली में देखा गया जब उनके पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है।

संजय कपूर की संपत्ति को लेकर क्या है विवाद?

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया सचदेव के बीच प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। खबरों के मुताबिक, संजय कपूर का नाम 30,000 करोड़ रुपए के ऑटो कंपोनेंट बिजनेस सोना ग्रुप से जुड़ा हुआ था।

रानी कपूर ने 2015 की एक वसीयत का हवाला देते हुए दावा किया है कि वो अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की इकलौती उत्तराधिकारी हैं और इसी आधार पर वो सोना ग्रुप की प्रमुख शेयरधारक बनती हैं। उन्होंने संजय कपूर की मौत को 'संदिग्ध और रहस्यमयी हालात' में हुआ बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Honeymoon in Shillong: मेघालय मर्डर केस पर बनेगी फिल्म, राजा रघुवंशी की हत्या का खुलेगा राज

संजय कपूर की रहस्यमयी मौत

इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान संजय कपूर की अचानक मृत्यु हो गई। 12 जून को उनका निधन हुआ। उनके करीबी मित्र सुहेल सेठ ने बताया कि एक मधुमक्खी उनके गले में फंस गई जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। हालांकि, उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार ने सिर्फ हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है और अधिक जानकारी नहीं दी।

संजय की 3 शादियां
संजय की तीन बार शादी हुई थी। 1996 में उन्होंने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की और 2000 में उनका तलाक हो गया। फिर 2003 में उन्होंने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की जिससे उनके दो बच्चे हुए- समायरा और कियान। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2017 में प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की, जिनसे उनका एक बेटा अज़ारियास है।

Tags:    

Similar News