Nepotism Debate: करीना कपूर खान ने कहा, 'नेपोटिज्म सिर्फ डेब्यू दिला सकता है, जीवनभर का करियर नहीं'
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म सिर्फ डेब्यू दिला सकता है, लेकिन लंबा और सफल करियर बनाने के लिए प्रतिभा, मेहनत और दर्शकों की मंजूरी ज़रूरी है।
Kareena Kapoor Khan (Photo- Instagram)
Kareena Kapoor: बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान एक प्रतिष्ठित और लंबे समय से बॉलीवुड की विरासत बनाए रखने वाले कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। कपूर खानदान के कई सितारे आज बॉलीवुड के शान हैं। ऐसै में नेपोटिज्म का विवाद अक्सर इन सितारों के बीच बोलता है। अब खुद करीना ने नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में इनसाइडर-आउटसाइडर बहस पर खुलकर अपनी राय दी है।
हाल ही में पत्रकार बरखा दत्त के शो वी द वीमेन में बातचीत के दौरान, करीन ने कहा कि फिल्मों में फिल्म परिवार से आने का फायदा शुरुआती अवसर दिला सकता है, लेकिन लंबे समय तक सफल रहने के लिए टैलेंट, मेहनत और दर्शकों की मंजूरी ज़रूरी है।
करीना कपूर ने स्पष्ट रूप से कहा, “नेपोटिज्म सिर्फ आपको डेब्यू दिला सकता है, जीवनभर का करियर नहीं। आपकी किस्मत तय करता है आपका सरनेम नहीं, बल्कि दर्शकों की स्वीकार्यता है।”
इससे पहले भी कई सितारे नेपोटिज्म पर अपनी राय रख चुके हैं। तो वहीं कई सेलेब्स को इसके कारण उठने वाले विवाद से भी सामना करना पड़ता है।
कपूर परिवार की स्पेशल डॉक्यूमेंट्री
करीन अपकमिंग नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' में दिखाई देंगी। यह स्पेशल सीरीज दर्शकों को बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार की पारंपरिक पारिवारिक सभा में ले जाएगा। डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 21 नवंबर को होगा।
इसे अरमान जैन ने बनाया है, जबकि निर्देशन स्मृति मुंधरा ने किया है। इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर परिवार के कई सदस्य: रणधीर कपूर, रीमा जैन, नीतू कपूर, ऋद्धिमा कपूर साहनी, मनोज जैन, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा, कुणाल कपूर, जाहान कपूर, नमिता कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर जैसे सेलेब्स शामिल होंगे।
करीना का आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। ये फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इस एक्शन फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े स्टार्स शामिल थे।