बिग बॉस 19 में बवाल: 'तू औरत है'...फरहाना भट्ट पर फैंस का गुस्सा क्यों फूटा?

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने टास्क के दौरान गौरव खन्ना से ये क्या कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है।

Updated On 2025-11-07 16:56:00 IST

फरहाना भट्ट और गौरव खन्न के बीच मचा हंगामा (Image: File Photo)

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 हमेशा से कुछ न कुछ बवाल के लिएृ जाना जाता है। लेकिन इस बार जो हुआ, उसने दर्शकों को आहत कर दिया है। हाल ही में हुए म्यूजिकल गिटार टास्क के दौरान ऐसा वक्त आया जब बहस के बीच एक ऐसी बात कही गई, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फरहाना भट्ट ने गुस्से में गौरव खन्ना से कहा कि, “तू औरत है”। बस फिर क्या था, यह एक वाक्य पूरे देश में बहस का विषय बन गया।

कब मचा हंगामा?

इस टास्क में सभी घरवाले एक म्यूजिकल गिटार प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे। शहबाज को इस खेल का संचालक बनाया गया था। खेल के बीच एक मोड़ आया जब शहबाज ने निर्णय लिया कि, गौरव खन्ना अब इस टास्क से बाहर हो जाएंगे। इस फैसले से गौरव नाखुश दिखे और उन्होंने कहा कि “शहबाज तू गलत जा रहा है।” इसी बीच तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने मजाक में “जीके क्या करेगा” गाना गाने लगे। तब तक सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ देर बाद यह बहस में बदल गया। गौरव की नाराजगी बढ़ी और फरहाना भट्ट ने उन्हें भड़काने की कोशिश की।

विवादित टिप्पणी ने मचा दिया तूफान

बहस के बीच फरहाना भट्ट ने गौरव से कहा कि, “तू औरत है।” इतना सुनते ही दर्शकों के साथ-साथ घरवालों के चेहरे भी बदल गए। सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल हो गई और फैंस ने फरहाना की आलोचना करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई यूजर्स ने लिख कि “अगर फरहाना यह कह रही हैं कि औरत होना अपमान है, तो यह बहुत ही दुखद है।” एक यूजर ने लिखा कि, “फरहाना कहती हैं ‘तू औरत है, इसलिए तेरी कोई राय नहीं।’ मतलब उनके हिसाब से औरतों की कोई राय नहीं होती?

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इंटरनेट पर जैसे ही यह वीडियो फैला लोगों ने फरहाना के ''Peace Activist'' होने पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “जो खुद के लिए शांति की आवाज उठाती हैं, वही औरत शब्द को अपमान के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। यह सशक्तिकरण नहीं, विरोधाभास है।” वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, “वाह! एक औरत खुद औरत होकर गाली दे रही है।

औरत शब्द का असली अर्थ क्या है?

यह विवाद केवल बिग बॉस के घर तक सीमित नहीं रहा। लोगों ने इस पर गंभीर चर्चा शुरू कर दी कि, आखिर समाज में आज भी ‘औरत’ शब्द को अपमान से क्यों जोड़ा जाता है। बहुत से दर्शकों का मानना है कि फरहाना का यह बयान यह दिखाता है कि समाज में अब भी मानसिकता बदलने की जरूरत है। एक महिला जब दूसरी महिला को नीचा दिखाने के लिए ‘औरत’ शब्द का प्रयोग करती है, तो यह समानता की भावना के खिलाफ है। वहीं ओरत शब्द का अर्थ है 'गुप्तांग, दोष'...इसलिए ये सब कहना बहुत गलत है।

गौरव खन्ना की प्रतिक्रिया

गौरव ने इस विवाद पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनका शांत रवैया दर्शकों को प्रभावित कर गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी मर्यादा नहीं छोड़ी और बहस में न पड़ते हुए संयम दिखाया। वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट के लिए यह बयान अब भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

यह विवाद हमें एक गहरी सच्चाई दिखाता है कि, आज भी कुछ लोग औरत को ‘कमजोरी’ का प्रतीक मानते हैं, जबकि सच यह है कि एक महिला ताकत, संवेदना और आत्मविश्वास की पहचान है। फरहाना का यह बयान केवल एक शो की बहस नहीं, बल्कि उस मानसिकता का दिखा रहा है, जिसे बदलने की जरूरत है।

Tags:    

Similar News