Eisha Singh Video: चेहरे पर खून, आंखों में आंसू... ईशा सिंह का वीडियो देख घबराए फैंस

बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह ने हाल ही में एक रोते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया, जिससे फैंस घबरा गए। वीडियो में उनकी नाक से खून भी बह रहा था। जानिए क्या है मामला...

Updated On 2025-08-05 12:13:00 IST

ईशा सिंह का वीडियो वायरल

Eisha Singh Video: बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिससे उनके फैंस  परेशान हो गए। वीडियो में ईशा एक कमरे में कुर्सी पर बैठकर जोर-जोर से रोती हुई दिखाई दीं। उनके चेहरे पर खून लगा हुआ है और वह हता हालत में नजर आईं।

रोते हुए बनाया वीडियो
ईशा सिंह की ऐसी हालत देखकर फैंस सदमें में हैं। वीडियो में वह ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। चेहरे पर हाथ रखकर फूट-फूटकर रो रही हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस की चिंता बढ़ गई। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस वीडियो के बारे में पूरी जानकारी भी दी।

ये भी पढ़ें- पंकज त्रिपाठी पर दिल हार बैठीं महुआ मोइत्रा! साथ कॉफी पीने का भेज चुकीं ऑफर, जानिए क्या कहा

 किसी ने पूछा, "मैम, आपको क्या हुआ? ये हादसा कैसे हुआ?" वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "मैं डर गई थी, दिल दहल गया। अगर कोई दिक्कत है तो पुलिस को बुलाइए।" कई लोगों ने इस वीडियो को ‘डरावना’ और ‘परेशान करने वाला’ बताया।

ईशा सिंह ने दी सफाई

फैंस की प्रतिक्रिया देखने के बाद ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए सफाई दी। उन्होंने लिखा, "हाय दोस्तों! मेरा इरादा आपको डराने का बिल्कुल नहीं था। यह बस मेरी आने वाली म्यूजिक वीडियो का एक सीन था। आप सबकी चिंता के लिए शुक्रिया।"


इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी पब्लिसिटी स्टंट की आलोचना की। कई यूज़र्स ने इस तरह के प्रमोशन को इमोशनल चीट करार दिया। एक यूज़र ने लिखा, "ये शर्मनाक है। अगर भविष्य में कोई सेलिब्रिटी सच में मदद मांगेगा, तो लोग इसे प्रमोशन समझकर नजरअंदाज कर देंगे।"

ये भी पढ़ें- शादी के 2 साल बाद Hansika Motwani ले रहीं तलाक? इंस्टाग्राम से मिली बड़ी हिंट

ईशा सिंह कौन हैं?
ईशा सिंह ने 2015 में कलर्स टीवी के शो 'इश्क का रंग सफेद' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'इश्क सुभान अल्लाह' और 'सिर्फ तुम' जैसे रोमांटिक ड्रामों में काम किया। साल 2024 में वह बिग बॉस 18 का हिस्सा बनीं और टॉप छह में जगह बनाई थी।

Tags:    

Similar News