फिर दौड़ेगा 'फ्लाइंग सिख' का जुनून: सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी 'भाग मिल्खा भाग', जानें डेट
फरहान अख्तर स्टारर 'भाग मिल्खा भाग' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म महान एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है। जानिए री-रिलीज डेट...
फरहान अख्तर 'भाग मिल्खा भाग' के एक दृश्य में मिल्खा सिंह की भूमिका में दौड़ते हुए
Bhaag Milkha Bhaag Re-release: इस वक्त फिल्मों की री-रिलीज का ट्रेंड बढ़ गया है। ऐसे में फिल्में भी पहले से अच्छी कमाई कर रही हैं। इसी बीच भारतीय एथलेटिक्स के महानायक मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। फरहान अख्तर स्टारर इस फिल्म को दोबारा देखने के लिए तैयार हो जाइए। जानिए किसी दिन से थिएटर में दोबारा दस्तक देगी।
दोबारा रिलीज होगी भाग मिल्खा भाग
2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसे आज भी उनके करियर का सबसे बेहतरीन अभिनय माना जाता है। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। इस बायोपिक में सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।
अब फिल्म को 18 जुलाई 2025 को देशभर के चुनिंदा पीवीआर और INOX सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा।
फरहान अख्तर ने जताया आभार
फरहान अख्तर ने फिल्म की दोबारा रिलीज पर एक बयान में कहा, “मिल्खा सिंह जी का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान और ज़िम्मेदारी दोनों था। यह देखकर खुशी होती है कि दर्शकों को अब इस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का अवसर मिलेगा।
बता दें, फिल्म में फरहान अख्तर की परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। उन्होंने मिल्खा सिंह के संघर्ष, अनुशासन और आत्मबल को बखूबी पर्दे पर उतारा था, जिसकी वजह से उन्हें ‘द फ्लाइंग सिख’ कहा गया।
फिल्म के संगीत और कहानी ने छूआ दिल
'भाग मिल्खा भाग' में शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया था जिसे आज भी खूब पसंद किया जाता है। फिल्म की शुरुआत 1960 के ओलंपिक रेस से होती है और इसके बाद मिल्खा सिंह के बचपन की घटनाओं, विभाजन के दर्द और एथलेटिक्स में उनके सुनहरे सफर को दिखाया गया है।
मिल्खा सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते थे। 2021 में 91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।