बच्चा या बुड्ढा.. कौन सो सकता है?: अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया पर दिया विवादित बयान, इंटरनेट पर हुए ट्रोल

अन्नू कपूर अपने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के लिए बोले गए एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में है। इसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Updated On 2025-10-12 17:18:00 IST

अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया पर दिया विवादित बयान

69 साल के अन्नू कपूर बॉलिवुड की जाने माने अभिनेता है। यह अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों यह अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, अभिनेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। 

70 साल का बच्चा भी हो सकता है

शुभंकर मिश्रा के ताजा पॉडकॉस्ट में अन्नू कपूर ने शिरकत कीं। जहां उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई मुद्दों पर बेबाकी से बात रखीं। इस दौरान शुंभकर ने अन्नू कपूर से पूछा कि क्या आपको तमन्ना भाटिया पसंद है। इसपर अभिनेता बोले- 'मश अल्लाह क्या दूधिया बदन है।' इसपर शुभंकर ने उन्हें बताया कि एक इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा कि मां अपने बच्चों को ये गाना (आज की रात मजा हुस्न का...) सुनाती है और बच्चे सो जाते हैं। ये सुनते ही अन्नू ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'कितने उम्र के बच्चे सो जाते हैं। 70 साल का बच्चा भी हो सकता है।' इसके बाद अन्नू से कहा गया कि इसकी परिभाषा तो उन्होंने नहीं बताई।

यह हमारे बच्चों के लिए एक बहुत बड़ी आशीर्वाद की बात है। अन्नू ने कहा, "आप उनसे एक बार जरूर पूछिए। मैं तो पूछता कि कौन-कौन कितनी उम्र में सो जाते हैं। क्या 70 साल का व्यक्ति भी बच्चा हो सकता है? मैं खुद को 70 साल पुराना बच्चा और 11 साल पुराना बुज़ुर्ग मानता हूं, तो फिर कौन सो सकता है?" यह बहन तमन्ना भाटिया अपने संगीत और अपने अंदाज से, साथ ही अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को गहरी नींद में सुला रही हैं। यह सचमुच बहुत सराहनीय है। यह हमारे बच्चों के लिए एक बड़ी कृपा होगी कि वे स्वस्थ और अच्छी नींद का आनंद लें। और यदि उनके पास कोई और इच्छाएं हैं, तो भगवान उन्हें उस पर काम करने और उन्हें पूरा करने की शक्ति दें। यही मेरी शुभकामनाएं हैं।

Tags:    

Similar News