Aaliyah Kashyap: दूसरी बार दुल्हन बनीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, न्यूयॉर्क में शेन के साथ ईसाई रीति-रिवाज से की शादी, देखें तस्वीरें

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप एक बार फिर शादी के जोड़े में नजर आईं। आलिया ने न्यूयॉर्क में अपने पति शेन के साथ दूसरी बार शादी की है। देखें तस्वीरें।

Updated On 2025-07-08 11:41:00 IST

Aaliyah Kashyap: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने एक बार फिर शादी की है। इस बार आलिया ने अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के तहत न्यूयॉर्क में दोबारा शादी की है। बता दें कि यह जोड़ा 6 महीने पहले 11 दिसंबर 2024 को मुंबई में हिंदू रीति से शादी कर चुका है।

सोमवार को आलिया कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क में शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। आलिया ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, "हमने फिर से शादी कर ली।"

इन तस्वीरों में आलिया सफेद ऑफ-शोल्डर वेडिंग ड्रेस और लेस ग्लव्स में घूंघट के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को हल्की वेव्स में स्टाइल किया है। वहीं, शेन ब्लैक टक्सीडो और बो टाई में दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों पर खुशी कपूर, करीमा बैरी और साक्षी शिवदासानी समेत कई सेलेब्स ने बधाइयां दीं। वहीं अभिनेता निखिल द्विवेदी ने मज़ाकिया अंदाज़ में कमेंट किया, "फिर से बढ़िया कैच! शायद ही कोई दोनों बार समझदारी से काम लेता हो।”

पहली शादी के बारे में

बता दें कि आलिया और शेन ने साल 2023 में सगाई की थी। इसके बाद दोनों की पहली शादी 11 दिसंबर 2024 को मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उस दौरान अनुराग कश्यप कई बार भावुक हो गए थे।

एक इंटरव्यू में अनुराग ने बताया था कि वरमाला और हवन के बाद मैं खुद को रोक नहीं पाया। मैं शादी से निकलना चाहता था, लेकिन मेरे दोस्त विक्रमादित्य मोटवानी ने मुझे रोका।

आलिया कश्यप कौन हैं?

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। वह लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप और फैशन से जुड़े वीडियो बनाती हैं। शेन से उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने मई 2023 में सगाई की, जिसके बाद से वे चर्चा में हैं।




काजल सोम 

Similar News