VIDEO: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से लिया दिव्य ज्ञान, हाथ जोड़े खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इसका एक वीडियो सामने आया है। फैंस इस जोड़ी की सालाना यात्रा की तारीफ कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने नैनीताल में गुरु प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की।
Virat Kohli-Anushka Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली एक बार फिर भारत लौटते ही अपने प्रिय गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे। नैनीताल स्थित आश्रम पहुंचते ही दोनों भक्ति भाव में नजर आए। विराट-अनुष्का ने हाथ जोड़े प्रेम भाव से प्रेमानंद महाराज का दिव्य ज्ञान सुना। इसका एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल है।
वीडियो में अनुष्का मरून और काले रंग की सूट में दिखीं, उनके अंगूठे पर जाप काउंटर भी नजर आया। वहीं विराट ब्राउन हुडी और काले पैंट में सादगी भरे अंदाज़ में मौजूद थे। दोनों गुरु के सामने बैठकर हाथ जोड़कर उनकी शरण में दिखे।
गुरु प्रेमानंदजी महाराज का संदेश
प्रेमानंद महाराज ने प्रवचन में कहा कि मानव का अंतिम लक्ष्य है अपने सृजनकर्ता से मिलना, चाहे यह जीवन में हो या अगले जन्म में। उन्होंने बताया कि वह अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन उसी तरह करते हैं जैसे उनके गुरु उन्हें मार्गदर्शन देते हैं। यह ज्ञान और मार्गदर्शन की एक लंबी श्रृंखला है। इस पर अनुष्का मुस्कुराते हुए कहती हैं, “हम आपके हैं।”
फैंस को यह देखना बेहद पसंद आया कि अनुष्का और विराट हर साल अपने गुरु से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। यूट्यूब कमेंट्स में एक फैन ने लिखा, “सभी लोग मेसी से मिल रहे हैं, और विराट कोहली प्रेमानंदजी से।”
एक अन्य फैन ने लिखा, “अनुष्का ने विराट की जिंदगी बदल दी। यही एक पत्नी या महिला की शक्ति है।” एक और कमेंट में कहा गया, “डबल सेंचुरी बनाने के बाद हम जानते थे कि विराट कोहली हमारे बाबा के पास जरूर आएंगे।”
परिवार और पर्सनल लाइफ
अनुष्का और विराट इस साल लंदन में अधिक समय बिता रहे हैं। अनुष्का को जून के बाद भारत में नहीं देखा गया था, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL जीता था। कपल के दो बच्चे हैं- बेटी वामिका और बेटा अकाय।
अनुष्का की आखिरी रिलीज़ फिल्म ‘ज़ीरो’ (2018) थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग की थी, लेकिन यह फिल्म फिलहाल शेल्व हो गई है।