UP BEd JEE Result 2025 OUT: यहां एक क्लिक में डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
UP BEd JEE Result 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड bujhansi.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अब जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2025 का परिणाम जारी।
UP BEd JEE Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को प्रदेश के 69 जिलों में किया गया था। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in/en पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि, अभी रिजल्ट दिखाई नहीं दे रहा है, यूनिवर्सिटी की ओर से वर्तमान में सिर्फ रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया है। आधिकारिक तौर पर परिणाम कल यानी 17 जून को जारी किया गया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UP BEd JEE 2025 Result: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in/en पर जाएं।
- होमपेज पर “Uttar Pradesh BEd Joint Entrance Examination 2025” टैब पर क्लिक करें।
- नए पेज पर “Download Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर लें।
अब आगे क्या?
- अब जबकि UP BEd JEE 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है, तो जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन, कॉलेज व कोर्स की पसंद, और सीट आवंटन जैसे चरणों से गुजरना होगा।
- सीट मिलने के बाद, छात्रों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन फीस जमा, और संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समय-समय पर काउंसलिंग की तारीखों व दिशा-निर्देशों के अपडेट के लिए अपनी वेबसाइट पर सूचनाएं जारी करेगा।
महत्वपूर्ण सुझाव
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग और आगे की प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।