Gujarat Board 12th Result 2025: गुजरात 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जानें कौन से जिले ने मारी बाज़ी; ऐसे करें चेक

Gujarat Board 12th Result 2025: गुजरात बोर्ड के अनुसार, सामान्य स्ट्रीम में 3 लाख 37 हजार से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। बनासकांठा जिला: 97.20% के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

Updated On 2025-05-05 13:54:00 IST
ICSE 10th Result 2025 out

Gujarat Board 12th Result 2025: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आखिरकार कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पनसेरिया और मंत्री कुबेर डिंडोर ने सोमवार को इस रिजल्ट का औपचारिक ऐलान किया।

विज्ञान और सामान्य स्ट्रीम: 
मंत्री कुबेर डिंडोर ने जानकारी दी कि फरवरी-मार्च 2025 में कक्षा 12 की साइंस और सामान्य स्ट्रीम की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। साइंस स्ट्रीम में इस साल कुल 1,00,725 छात्रों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 1,00,575 छात्रों ने परीक्षा दी और 83,987 छात्र सफल रहे। सामान्य स्ट्रीम का रिजल्ट इस बार जबरदस्त रहा है, कुल पास प्रतिशत 93.7% रहा।

साइंस स्ट्रीम में कौन टॉपर:
मोरबी जिला: 92.51% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा। वहीं, दाहोद जिला: 59% पास प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा।

सामान्य स्ट्रीम में कौन अव्वल:
बनासकांठा जिला: 97.20% के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

कितने छात्र हुए पास?
गुजरात बोर्ड के अनुसार, सामान्य स्ट्रीम में 3 लाख 37 हजार से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव होने में लगभग 10 मिनट की देरी हुई, लेकिन छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ।

अगर रिजल्ट से नाखुश हैं या परीक्षा छूट गई?
मंत्री डिंडोर ने स्पष्ट किया कि अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट में कोई समस्या लगती है या किसी कारणवश उनकी परीक्षा छूट गई है, तो वे GSEB के पास पुनर्मूल्यांकन या फिर से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह छात्रों के लिए राहत की खबर है।

ऐसे करें Gujarat Board 12th Result 2025 चेक

  • GSEB की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • HSC Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना सीट नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेना न भूलें।

Similar News