CTET 2024 Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी; लाइफटाइम वैलिड रहेगा स्कोर कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CTET 2024 Result: CBSE बोर्ड ने सेंट्रल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट जनवरी 2024 के परिणाम घोषित कर दिए है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Updated On 2024-02-16 12:48:00 IST
CTET Exam 2024

CTET 2024 Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी (CBSE CTET 2024) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

21 जनवरी को हुई थी परीक्षा 
बता दें कि सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 21 जनवरी को देश के 135 शहरों में आयोजित की गई थी। यह एग्जाम 20 भाषाओं में कंडक्ट कराया गया था। परीक्षा के लिए लगभग 27 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।  इनमें से 84 प्रतिशत उम्मीदवार सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

7 फरवरी को जारी हुई थी प्रोविजिनल आंसर-की
सीबीएसई ने सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की को 7 फरवरी को जारी किया था। प्रोविजिनल आंसर-की पर आपत्तियां 10 फरवरी तक स्वीकार की गई थीं।

सफल कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट होंगे जारी
जिन उम्मीदवारों को CBSE द्वारा सीटीईटी जनवरी परीक्षा परिणामों (CTET January 2024 Result) के अंतर्गत सफल घोषित किया गया है, उन्हें बोर्ड CTET सर्टिफिकेट जारी करेगा।
इस सर्टिफिकेट के माध्यम से सफल उम्मीदवार देश भर के स्कूलों (केंद्रीय या राज्य सरकार के सरकारी व निजी विद्यालयों) में सम्बन्धित कक्षा में टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'CTET January 2024 Result' लिंक पर क्लिक करें। 
  • एक नया पेज खुल जाएगा, यहां लॉग-इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। 
  • सीटीईटी रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • रिजल्ट डाउनलोड करें व प्रिंटआउट ले लें।

Similar News