MHT CET PCM Result 2025 OUT: महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम ग्रुप का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

MHT CET 2025 PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) ग्रुप का रिजल्ट 17 जून को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।

Updated On 2025-06-17 11:06:00 IST

Rajasthan HC Recruitment

MHT CET PCM Result 2025 OUT: महाराष्ट्र के हजारों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। MHT CET 2025 PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) ग्रुप का रिजल्ट 17 जून को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा State Common Entrance Test Cell द्वारा आयोजित की गई थी, जो राज्य के फार्मेसी, कृषि और लाइफ साइंस से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जरूरी होती है।

जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल 2025 में यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी स्कोरकार्ड cetcell.mahacet.org पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब छात्र Centralised Admission Process (CAP) की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जिसमें मेरिट और पसंद के आधार पर कॉलेजों में सीटें अलॉट की जाएंगी।

ऐले चेक करें MHT CET 2025 PCB का रिजल्ट:

  • आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं
  • अब “MHT CET 2025 PCB Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Application Number और Password दर्ज करें
  • स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल लें

अब क्या करें रिजल्ट के बाद?
अब रिजल्ट घोषित हो चुका है, इसलिए CAP रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों को CET सेल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद, उन्हें अपनी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरनी होंगी, जो उनके स्कोर और करियर गोल्स पर आधारित होंगी।

इसके बाद उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे जैसे कि शैक्षणिक प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (अगर लागू हो), और पहचान पत्र। सफल दस्तावेज़ सत्यापन के बाद उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट राउंड में भाग ले सकेंगे, जिसमें उन्हें मेरिट, श्रेणी और पसंद के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे

Tags:    

Similar News