Maharashtra FYJC Merit List 2025: महाराष्ट्र एफवाईजेसी 11वीं एडमिशन की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Maharashtra FYJC Merit List 2025: महाराष्ट्र के छात्रों के लिए बड़ी खबर! स्कूल शिक्षा और क्रीड़ा विभाग, महाराष्ट्र आज 11 जून 2025 को पहले वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) एडमिशन के लिए जनरल फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है।

Updated On 2025-06-11 14:52:00 IST

Maharashtra FYJC Merit List 2025

Maharashtra FYJC Merit List 2025: महाराष्ट्र के छात्रों के लिए बड़ी खबर! स्कूल शिक्षा और क्रीड़ा विभाग, महाराष्ट्र आज 11 जून 2025 को पहले वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) एडमिशन के लिए जनरल फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार mahafyjcadmissions.in पर जाकर अपनी रैंकिंग और कॉलेज एलिजिबिलिटी देख सकते हैं।

पहले यह लिस्ट 8 जून को जारी होनी थी, लेकिन छात्रों की शिकायतों और जरूरी सुधारों के चलते इसकी घोषणा को 11 जून तक स्थगित कर दिया गया था। यह फैसला मेरिट लिस्ट में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

ऐसे करें मेरिट सूची डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
  • होमपेज पर छात्र के जोन या क्षेत्र पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • इसके बाद “FYJC मेरिट लिस्ट 2025” लिंक पर जाएं।
  • महाराष्ट्र FYJC मेरिट लिस्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब क्वालीफाइंग स्टेटस चेक करने के लिए अपना नाम और अन्य विवरण सर्च करें।

क्या करें अब छात्र?
जिन छात्रों ने FYJC Admission 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब पोर्टल पर जाकर अपना फाइनल रैंक, कॉलेज प्रेफरेंस और एलिजिबिलिटी स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट आपके आगे के एडमिशन प्रोसेस को तय करेगी, इसलिए समय रहते जानकारी प्राप्त करना जरूरी है।

Tags:    

Similar News