Kerala Plus One Result 2025: डीएचएसई केरल प्लस वन का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक

Updated On 2025-06-02 15:44:00 IST

CUET UG 2025

Kerala Plus One Result 2025 :  का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। डायरेक्टरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) कल, 3 जून 2025 को दोपहर 1 बजे कक्षा 11वीं (DHSE +1) का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.kite.kerala.gov.in या dhsekerala.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। केरल के शिक्षा मंत्री श्री वी. शिवनकुट्टी रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए करेंगे।

Kerala Plus One Result 2025 कब और कहां देखना है?

  • रिजल्ट तारीख: 3 जून 2025
  • समय: दोपहर 1 बजे
  • वेबसाइट: results.kite.kerala.gov.in

Kerala DHSE +1 Result 2025 ऐसे करें ऑनलाइन चेक:

  • आधिकारिक वेबसाइट results.kite.kerala.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए DHSE Plus One Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Tags:    

Similar News