CS December 2025 Exam: आईसीएसआई ने जारी किया एग्जाम टाइम टेबल, जानें पूरी डिटेल

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर सेशन की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है।

Updated On 2025-06-12 12:38:00 IST

ICSI CS December 2025 Date Sheet Out: अगर आप सीएस एग्जीक्यूटिव या प्रोफेशनल दिसंबर 2025 एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर सेशन की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। एग्जाम 22 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर 2025 तक चलेंगे और यह सभी परीक्षाएं एक ही पाली में, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

एक ही पाली में होंगे एग्जाम
सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दोनों स्तर की परीक्षाएं एक ही समय, 2:00 PM से 5:15 PM तक आयोजित होंगी।

एकल ग्रुप के लिए रजिस्ट्रेशन खुला
दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए सिंगल ग्रुप का रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि दोनों ग्रुप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 मई को बंद कर दी गई थी।

ऐसे चेक करें CS December 2025 डेटशीट

  • सबसे पहले ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर "CS December 2025 Time Table" लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF फॉर्मेट में टाइम टेबल डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

कब आएगा CS Executive June 2025 का रिजल्ट?
8 जून को हुई CS Executive जून परीक्षा 2025 का रिजल्ट 25 अगस्त 2025 दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स भरने होंगे।

पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स?
एग्जीक्यूटिव परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट्स को कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक लाने होंगे। जो अभ्यर्थी दोनों ग्रुप्स में सफल होंगे, वे दिसंबर में प्रोफेशनल लेवल की परीक्षा दे सकेंगे।

Tags:    

Similar News