Reliance-Disney Merger: भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी का मर्जर पूरा, नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन

Reliance-Disney Merger: रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी हॉटस्टार के विलय को CCI से अगस्त में मंजूरी मिली थी। मर्जर के बाद यह देश की सबसे बड़ी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी होगी।

Updated On 2024-11-14 18:54:00 IST
Reliance-Disney merger

Reliance-Disney Merger: भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी का मर्जर पूरा हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी हॉटस्टारइस के मर्जर से बनी नई कंपनी की कमान देश के सबसे अमीर बिजनेस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी संभालेंगी। इससे पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग CCI ने अगस्त में रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी हॉटस्टार के विलय (Reliance-Disney Merger) को मंजूरी दी थी। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच 8.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 70,350 करोड़ रुपए की डील फाइनल हुई है। 

बता दें कि यह  रिलाएंस डिज्नी मर्जर (Reliance-Disney Merger)  काफी समय से अटका हुआ था। क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर CCI ने कुछ आपत्तियां जाहिर की थीं। इस पर CCI ने अपनी मुहर लगाते हुए कहा था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायकॉम 18, डिजिटल 18, स्टार इंडिया और स्टार टीवी के विलय को मंजूरी दी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज इस जॉइंट वेंचर में 11,500 करोड़ रु. का इनवेस्टमेंट करेगी। मर्जर के बाद यह जॉइंट वेंचर (Joint Venture) देश के मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर में सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा।

फरवरी 2024 में हुआ था विलय का ऐलान
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी वायकॉम 18 और डिज़्नी की भारतीय कंपनी स्टार इंडिया ने फरवरी 2024 में अपने व्यवसायों के विलय की घोषणा की थी। इस विलय से देश की सबसे बड़ी टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग कंपनी का जन्म हुआ। इस फैसले के तहत वायकॉम 18 के मीडिया ऑपरेशंस का विलय स्टार इंडिया के साथ हुआ है। विलय के बाद इस वेंचर की मार्केट वैल्यू करीब 70 हजार करोड़ रुपए हो गई है। 

बड़ी कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर
रिलायंस और डिज्नी के मर्जर से सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। इस नए वेंचर में टीवी और डिजिटल प्लेटफार्म पर एकसाथ काम करने की रणनीति बनाई गई है। रिलायंस और डिज्नी का यह कदम भारत के मनोरंजन बाजार में एक नया प्रयोग माना जा रहा है। यह ना सिर्फ इंडियन एंटरटेनमेंट सेक्टर बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी प्रतिस्पर्धी बनाएगा। इस विलय के साथ ही दोनों कंपनियों का फोकस अपने यूजर्स को बेहतरीन कंटेंट और सर्विसेज देने पर होगा।    

नीता अंबानी होंगी नई कंपनी की चेयरपर्सन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुसार, इस नए संयुक्त उद्यम का बोर्ड 10 सदस्यों का होगा। इसमें 5 सदस्य रिलायंस से, 3 डिज़्नी से और 2 स्वतंत्र निदेशक होंगे। इस विलय को वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी या चौथी तिमाही तक पूरा कर लिया जाएगा। इस संयुक्त उद्यम की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) होंगी। कंपनी के वाइस चेयरमैन उदय शंकर (Uday Shankar) होंगे।

Similar News