जामनगर रिफाइनरी के 25 साल: नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी को दी श्रद्धांजलि, कही ये बात  

Nita Ambani: जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी की विरासत को याद किया। जानें क्या कुछ कहा।

Updated On 2025-01-04 14:30:00 IST
Nita Ambani:

Nita Ambani: जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी की विरासत को याद किया। नीता अंबानी ने कहा कि जामगनर धीरूभाई के सपनों की धरती है। इसके साथ ही यह हमारी सासु मां की जन्म धरती भी है। नीता अंबानी ने कहा कि जामनगर रिफाइनरी के 35 साल पूरे होने पर यह सिर्फ रिफाइनरी की सफलता का जश्न नहीं था, बल्कि एक महान व्यक्ति को सम्मान देने का जश्न है जिन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव रखी। बता दें कि यह समारोह धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था।

 'जामनगर धीरूभाई के सपनों की धरती
नीता अंबानी ने अपने भाषण में कहा कि जामनगर सिर्फ एक जगह नहीं है, यह रिलायंस की आत्मा का प्रतीक है। यहां धीरूभाई अंबानी ने अपने सपनों को हकीकत में बदला। यह रिफाइनरी धीरूभाई के साहसी दृष्टिकोण और अथक परिश्रम का नतीजा है। यह जगह आज भी रिलायंस की नवाचार, सेवा और उत्कृष्टता की भावना को संजोए हुए है।  इस आयोजन में रिलायंस के कर्मचारियों, उनके परिवारों और प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।  नीता अंबानी ने कोकिलाबेन अंबानी को विशेष धन्यवाद दिया। नीता अंबानी ने कहा कि आज कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से ही रिलायंस की यात्रा सफलता की ओर बढ़ रही है।  

 नीता ने कहा-अनंत की सेवाभूमि है जामनगर 
नीता अंबानी ने बताया कि जामनगर उनके बेटे अनंत अंबानी के लिए "सेवाभूमि" है। यह स्थान परिवार की नई पीढ़ी के लिए सेवा और समर्पण का प्रतीक बन गया है। इस दौरान उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की तारीफ भी की। नीता अंबानी ने कहा कि मुकेश अंबानी ने अपने नेतृत्व में कंपनी को वैश्विक पहचान दिलाई।वहीं अनंत अंबानी यहां पर वनतारा के जरिए पशुओं की सेवा कर रहे हैं।   

मुकेश अंबानी ने पूरा किया धीरूभाई का सपना  
नीता अंबानी ने कहा कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस ने धीरूभाई अंबानी के उस सपने को साकार किया, जिसमें उन्होंने भारत को विश्व मंच पर गर्व का स्थान दिलाने की कल्पना की थी। जामनगर रिफाइनरी, रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक अनमोल रत्न है, जो इस अद्भुत विरासत का जीता-जागता उदाहरण है। इस मौके पर नीता अंबानी ने रिफाइनरी के सभी कर्मचारियों को रिलायंस की प्रगति में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया। 

Similar News