Harsh Goenka Demands: मशहूर उद्योगपति ने MODI 3.0 के सामने रखी 10 डिमांड, X यूजर्स ने जोड़ी 5 और मांगे, जानें कैसी-कैसी इच्छाएं?

Harsh Goenka Demands: हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगली सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन, यूनिफॉर्म सिविल कोड और ग्लोबल लेवल पर देश को आगे ले जाने की तरफ काम करेंगे।

Updated On 2024-06-03 09:29:00 IST
Harsh Goenka

Harsh Goenka Demands: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। अब देश को बेसब्री से 4 जून का इंतजार है। इससे पहले एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसमें NDA की तीसरी बार सरकार बनने और पीएम मोदी के तीसरी पर सत्ता में आने का संकेत दिया गया है। ये एग्जिट पोल कितने सटीक होंगे, यह अगले 24 घंटे में साफ हो जाएगा। फिलहाल, नई सरकार से लोगों से तमाम आशाएं-इच्छाएं हैं। इस कड़ी में RPG इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका का भी नामिल शामिल है। उन्होंने अपनी 10 उम्मीदों की लिस्ट सार्वजनिक कर दी है। हर्ष गोयनका ने उम्मीद जताई है कि नई सरकार ये 10 काम सबसे पहले करेगी। 

इन मुद्दों को नई सरकार के सामने उठाया
हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगली सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन, यूनिफॉर्म सिविल कोड और ग्लोबल लेवल पर देश को आगे ले जाने की तरफ काम करेंगे। गोयनका ने स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर ऊर्जा, रोजगार और पर्यावरण-जलवायु के मुद्दों पर बड़े निर्णयों को लेकर डिमांड रखी है। 

जानिए हर्ष गोयनका की डिमांड
1. एक राष्ट्र, एक चुनाव।
2. समान नागरिक संहिता।
3. कृषि सुधार।
4. बुनियादी ढांचे और विनिर्माण के माध्यम से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास।
5. डिजिटलीकरण को और आगे बढ़ाना।
6. स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा का विस्तार।
7. रोजगार सृजन को प्राथमिकता।
8. श्रम सुधार।
9. ऊर्जा और जलवायु में अधिक निवेश।
10. भारत की वैश्विक छवि को और आगे बढ़ाना।

हर्ष गोयनका और पीएम मोदी के बीच मुलाकात की पुरानी फोटो।

एक यूजर ने जोड़ी दीं 5 और डिमांड
सोशल मीडिया पर हर्ष गोयनका की पोस्ट पर तमाम प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। सागर नाम के X यूजर ने हर्ष गोयनका की 10 डिमांड में अपनी भी 5 और डिमांड जोड़ दी है। 

उन्होंने लिखा-
11. बैंकों को हर कुछ दिनों के बाद केवाईसी मांगने से रोकें।
12. मीम बनाने पर जेल न हो।
13. व्हाट्सएप पर गुडमॉर्निंग मैसेज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगे।
14. यूपीआई को पहचानना चाहिए कि कोई व्यक्ति नशे में है या दुखी है और उसे कोई भी बेवकूफी भरी चीज खरीदने से रोकना चाहिए।
15. एक विश्व कप ट्रॉफी।

राहुल गांधी का दावा- INDI गुट की आएंगी 295 सीटें
देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में हुए हैं। 542 लोकसभा सीटों पर सांसद चुनने के लिए जनता ने वोट किया है। सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध जीतने के कारण 542 सीटों पर मतदान हुआ। 4 जून को नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इस बार 27 विपक्षी दलों ने INDI गठबंधन बनाकर बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को चुनौती दी है। विपक्ष ने एग्जिट पोल को खारिज किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का दावा है कि उनकी 295 सीटें आएंगी और INDI गठबंधन सरकार बनाएगा। पीएम मोदी ने एग्जिट पोल मैनेज किया है। 

Similar News