Gold Price Today: दिवाली के बाद सोना-चांदी हुए सस्ते, गोल्ड रेट 1090 रुपए तक गिरा; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: दिवाली और धनतेरस के दौरान देशभर में सोना-चांदी ने अपना ऑलटाइम हाई लेवल छुआ। गोल्ड रेट्स 31 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 81,330 रुपए पर पहुंच गए

Updated On 2024-11-05 12:12:00 IST
Gold Price Today

Gold Silver Price Today: दीपावली त्योहार के आसपास दुनियाभर के बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। पिछले 5 दिनों से दोनों के भाव में गिरावट देखी गई है। सोना 5 दिन में 1090 रुपए सस्ता हो चुका है। इसी दौरान चांदी भी 4000 रुपए टूटी। मंगलवार (5 नवंबर) को गोल्ड 150 से 160 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 80,240 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,550 रु. है।

गोल्ड रेट्स दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 1000 रुपए लुढ़कीं 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) मंगलवार को 1000 रुपए लुढ़के और 96,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। दिवाली के बाद से पिछले 5 दिनों में सिल्वर 4000 रुपए तक सस्ती हो गई। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,05,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 3.60 डॉलर की फिसला है और 2743 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है। यह 32.61 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (5 नवंबर) भाव (4 नवंबर) अंतर
 दिल्ली     73,700 73,800 (-100)
 मुंबई 73,550 73,700 (-150)
चेन्नई           73,550 73,700 (-150)
कोलकाता 73,550 73,700 (-150)
हैदराबाद                73,550 73,700 (-150)
बेंगलुरु             73,550 73,700 (-150)
पुणे          73,550 73,700 (-150)
अहमदाबाद 73,600 73,750 (-150)
लखनऊ           73,700 73,850 (-150)
भोपाल 73,600 73,750 (-150)
इंदौर 73,600 73,750 (-150)
रायपुर 73,550 73,700 (-150)
बिलासपुर           73,550 73,700 (-150)
चंडीगढ़            73,700 73,850 (-150)
जयपुर 73,700 73,850 (-150)
पटना 73,600 73,750 (-150)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News