Gold Silver Price Today: नए साल से सोना-चांदी के भाव में तेजी; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Today 2nd January 2024 Latest updates
Gold Silver Price Today: नववर्ष की शुरुआत के साथ ही सोना-चांदी के भाव में तेजी बरकरार है। आज यानी मंगलवार (2 जनवरी) को सोना 200 से 220 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 64,090 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,750 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई पर थीं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।
चांदी के दाम 300 रुपए चढ़े
मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 300 रुपए बढ़कर 78,900 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। सोमवार को कीमतों में 300 रुपए प्रति KG की तेजी आई थी और सिल्वर का रेट 78,600 रु. पहुंच गया। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,300 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
उधर, नए कैलेंडक ईयर की शुरुआत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 7.20 डॉलर की बढ़त के साथ 2079 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। यह 24.16 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (2 जनवरी) | भाव (1 जनवरी) | अंतर |
| दिल्ली | 58,900 | 58,700 | (+200) |
| मुंबई | 58,750 | 58,550 | (+200) |
| चेन्नई | 59,200 | 59,100 | (+100) |
| कोलकाता | 58,750 | 58,550 | (+200) |
| हैदराबाद | 58,750 | 58,550 | (+200) |
| बेंगलुरु | 58,750 | 58,550 | (+200) |
| पुणे | 58,750 | 58,550 | (+200) |
| अहमदाबाद | 58,800 | 58,600 | (+200) |
| लखनऊ | 58,900 | 58,700 | (+200) |
| भोपाल | 58,800 | 58,600 | (+200) |
| इंदौर | 58,800 | 58,600 | (+200) |
| रायपुर | 59,980 | 59,780 | (+200) |
| बिलासपुर | 59,980 | 59,780 | (+200) |
| चंडीगढ़ | 58,900 | 58,700 | (+200) |
| जयपुर | 58,900 | 58,700 | (+200) |
| पटना | 58,800 | 58,600 | (+200) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।