Gold Price Today: 3 दिन में दूसरी बार सोना महंगा, चांदी का भाव लगातार चौथे दिन स्थिर; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव आया है। गोल्ड रेट्स 31 अक्टूबर को ऑलटाइम रिकॉर्ड हाई लेवल स्तर 81,330 रु. पर थे।

Updated On 2024-11-18 18:20:00 IST
Gold Price Today

Gold Silver Price Today: अक्टूबर में ऑलटाइम हाई लेवल छूने के बाद सोना-चांदी के भाव में गिरावट का लंबा दौर चला। लेकिन बीते 3 दिन में सोना दूसरी बार चढ़ा। सोमवार (18 नवंबर) को सोना 600 से 660 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 76,310 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 69,950 रु. है। 

बता दें कि पिछले 9 से 17 नवंबर के बीच गोल्ड 3820 रु. और सिल्वर 4500 रु. नीचे आई थी। गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

ये भी पढ़ें... हफ्तेभर में सोना 3820 रुपए गिरा, चांदी भी 4500 रुपए सस्ती हुई? देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

चांदी का भाव लगातार चौथे दिन स्थिर
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) सोमवार को लगातार चौथे दिन स्थिर रहे। अभी एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 89,500 रुपए हैं। इससे पहले गुरुवार को सिल्वर प्राइस 1500 रुपए नीचे आया था। 9 से 17 नवंबर के बीच चांदी 4500 रुपए तक नीचे आई थी। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 99,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

ये भी पढ़ें... दिवाली के बाद लगातार सोने में गिरावट; अब तक 6,865 रुपए टूटा गोल्ड; चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त आई है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 21 डॉलर की तेजी के साथ 2591 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी के भाव में मामूली तेजी देखी गई और यह 30.70 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (18 नवंबर) भाव (17 नवंबर) अंतर
 दिल्ली     70,100 69,500 (+600)
 मुंबई 69,950 69,350 (+600)
चेन्नई           69,950 69,350 (+600)
कोलकाता 69,950 69,350 (+600)
हैदराबाद                69,950 69,350 (+600)
बेंगलुरु             69,950 69,350 (+600)
पुणे          69,950 69,350 (+600)
अहमदाबाद 70,000 69,400 (+600)
लखनऊ           70,100 69,500 (+600)
भोपाल 70,000 69,400 (+600)
इंदौर 70,000 69,400 (+600)
रायपुर 69,950 69,350 (+600)
बिलासपुर           69,950 69,350 (+600)
चंडीगढ़            70,100 69,500 (+600)
जयपुर 70,100 69,500 (+600)
पटना 70,000 69,400 (+600)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News