Gold Price Today: गोल्ड दो दिन में 400 रुपए महंगा हुआ, चांदी भी 500 रुपए चमकी; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: 2024 की शुरुआत गोल्ड के दामों में तेजी के साथ हुई। लेकिन, कीमतों में बड़ी गिरावट भी देखी गई। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Updated On 2024-01-13 11:39:00 IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आज यानी शनिवार (13 जनवरी) को सोना 300 से 320 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) बढ़कर 63,270 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,000 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 980 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी के दामों में 500 रुपए की तेजी
शनिवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी देखी गई। चांदी के दाम 500 रुपए बढ़कर 76,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। शुक्रवार को कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया और सिल्वर का रेट 76,000 रु. पर बना हुआ था। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 78,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बंपर तेजी नजर आई है। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 34.30 डॉलर बढ़कर 2053.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। यह 23.36 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Tags:    

Similar News